Jobs Haryana

इस दिन लगेगा साल का दूसरा सूर्य ग्रहण, बन रहा ये दुर्लभ संयोग

 | 
solar eclipse
  Solae Eclipse 2024: साल 2024 में 2 अक्टूबर को साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा, जो छह घंटे तक नजर आएगा। यह भारतीय समय के अनुसार रात में 9 बजकर 13 मिनट से शुरू होगा और अगले दिन 3 बजकर 17 मिनट पर खत्म होगा। इस दौरान दक्षिण अमेरिका के उत्तरी हिस्से से लेकर आर्कटिक, अर्जेंटीना, ब्राजील, पेरू, फिजी, चिली और प्रशांत महासागर के लोग इस दुर्लभ खगोलीय घटना को देख सकेंगे।

सूर्य ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा, पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, जिससे सूर्य की रोशनी पृथ्वी तक नहीं पहुंच पाती। इस विशेष सूर्य ग्रहण के दौरान "रिंग ऑफ फायर" का नजारा दिखेगा, जो तब होता है जब चंद्रमा सूर्य को पूरी तरह से ढक नहीं पाता है, जिससे सूर्य की बाहरी परिधि चमकती हुई अंगूठी के रूप में दिखती है।

यह खगोलीय घटना वैज्ञानिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण मानी जाती है और इसे देखने के लिए पूरे विश्व में तैयारियां की जा रही हैं। अंतरिक्ष से इस नजारे को देखने पर पृथ्वी पर एक बड़ी परछाई दिखाई देती है, जिससे सूर्य का प्रकाश पूरी तरह से बाधित हो जाता है।

Latest News

Featured

You May Like