Jobs Haryana

अब सिर्फ 2 मिनट में घर बैठे देखे रियाणा राशन कार्ड लिस्ट में अपना नाम; पढ़े पूरी डिटेल

 | 
Haryana Ration Card List
Haryana Ration Card List: हरियाणा सरकार राशन कार्ड की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करवा रही है। अगर आप भी हरियाणा के रहने वाले हैं तो आप घर बैठे आसानी से घर बैठे लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं। हरियाणआ सरकार ने   नया पोर्टल epds.haryanafood.gov.in शुरु किया है। इस पोर्टल पर जाकर डिजिटल कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 

अगर आप हरियाणा के निवासी हैं और अपने पूरे गांव या ब्लॉक की राशन कार्ड सूची डाउनलोड करना चाहते हैं, अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो आप इस पोस्ट की जानकारी के अनुसार घर बैठे आसानी से चेक कर सकते हैं। हम इस पोस्ट में Haryana Ration Card List 2024 के बारे में विस्तार से जानेंगे, तो पोस्ट को अंत तक पढ़ें।

Haryana Ration Card List 2024
हरियाणा सरकार नियमित अंतराल पर पात्र परिवारों के लिए नई राशन कार्ड सूची जारी करती है। यह सूची नए नामों को शामिल करती है और अपात्र परिवारों के नामों को हटा देती है। जो भी परिवारों की वार्षिक आय 1 लाख 80 हज़ार रुपये या उससे कम है, उनका नाम बीपीएल राशन कार्ड सूची में शामिल किया जाता है। बीपीएल या एए वाई राशन कार्ड के लाभ के लिए आवेदन करने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि राज्य सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र के आधार पर पात्र पाए जाने पर राशन कार्ड सूची में उनका नाम स्वयं जोड़ दिया जाता है।

हरियाणा राशन कार्ड सूची में अपना नाम जांचने के लिए निम्नलिखित प्रक्रिया का पालन करें:

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट epds.haryanafood.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर रिपोर्ट विकल्प पर क्लिक करें।

अब आपके सामने पूरे जिलों की सूची दिखाई देगी।

अपने जिले के नाम पर क्लिक करें।

अब आपके सामने पूरे ब्लॉक की सूची दिखाई देगी।

अपने ब्लॉक के नाम पर क्लिक करें।

अब आपके सामने गांवों की सूची दिखाई देगी।

इसके बाद अपने गांव के नाम पर क्लिक करें।

आपके सामने आपके पूरे गांव की राशन कार्ड सूची दिखाई देगी।

इस सूची में आप अपना नाम जांच सकते हैं।

हरियाणा राशन कार्ड जिलेवार सूची

महेंद्रगढ़    करनाल
अंबाला    कुरुक्षेत्र
भिवानी    मेवात
सोनीपत    रोहतक
चरखी दादरी    पलवल
फरीदाबाद    पंचकुला
फतेहाबाद    पानीपत
झज्जर    जिंद
गुड़गांव    रेवाड़ी
हिसार    कैथल
यमुनानगर    सिरसा
आप हरियाणा के इतने जिलों की राशन कार्ड पात्रता की सूची को प्राप्त कर सकते हैं।

Haryana Ration Card List 2024    epds.haryanafood.gov.in

Latest News

Featured

You May Like