Jobs Haryana

आखिर क्यों लड़कियों के शर्ट में बटन बाईं तरफ और लड़कों की शर्ट में दाईं तरफ होते हैं? बेहद दिलचस्प है कारण

Men’s shirt buttons are always on the right and women’s shirt buttons are always on the left. Why पुरुषों के शर्ट के बटन हमेशा दाईं और जबकि महिलाओं के शर्ट के बटन हमेशा बाईं ओर लगे होते हैं। क्या आप जानते हैं कि वास्तव में ऐसा क्यों होता है। क्या इसके पीछे कोई दिनचर्या से
 | 
आखिर क्यों लड़कियों के शर्ट में बटन बाईं तरफ और लड़कों की शर्ट में दाईं तरफ होते हैं? बेहद दिलचस्प है कारण

Men’s shirt buttons are always on the right and women’s shirt buttons are always on the left. Why

पुरुषों के शर्ट के बटन हमेशा दाईं और जबकि महिलाओं के शर्ट के बटन हमेशा बाईं ओर लगे होते हैं। क्या आप जानते हैं कि वास्तव में ऐसा क्यों होता है। क्या इसके पीछे कोई दिनचर्या से जुड़ा कारण है या शारीरिक बनावट से जुड़ा कोई कारण है या कोई ऐतिहासिक कारण है। जानिये, इसके पीछे अब तक क्या-क्या तर्क दिये गये हैं।

आखिर क्यों लड़कियों के शर्ट में बटन बाईं तरफ और लड़कों की शर्ट में दाईं तरफ होते हैं? बेहद दिलचस्प है कारण

बदलते दौर में लड़कियां भी लड़कों की तरह जींस, शर्ट और टी-शर्ट पहनने लगी हैं। क्या आपने ध्यान दिया है कि लड़के और लड़कियों की शर्ट के बटन अलग-अलग साइड में लगे होते हैं। जी हां, यह बात पूरी तरह से सच है अगर आपने इस बात को नोटिस नहीं किया है तो अभी ध्यान दीजिए। दरअसल, लड़कियों की शर्ट में बाईं तरफ जबकि, लड़कों की शर्ट में दाईं तरफ बटन लगे होते हैं।

 

इस बात को सुनकर आप सोच रहे होंगे कि जब लड़कों की शर्ट मे बटन दाईं तरफ होते हैं तो लड़कियों की शर्ट में बटन बाईं तरफ क्यों होते हैं? इस आर्टिकल में आपको शर्ट के बटन की साइड बदलने की वजह बताते हैं।

 

महिलाओं और पुरुषों की शर्ट में बटन की अलग-अलग साइड को लेकर कई तर्क हैं। कहते हैं कि पुरुष शर्ट के बटन खोलने के लिए बाएं हाथ का सहारा लेते थे। इस वजह से उनकी शर्ट में बटन दाईं तरफ लगाए गए। जबकि, महिलाएं दाएं हाथ से शर्ट के बटन खोलती थीं इसलिए उनकी शर्ट में बाईं तरफ बटन होते हैं।

आखिर क्यों लड़कियों के शर्ट में बटन बाईं तरफ और लड़कों की शर्ट में दाईं तरफ होते हैं? बेहद दिलचस्प है कारण

कहा जाता है कि पहले आदमी अपने कपड़े खुद पहनते थे, जबकि महिलाएं कपड़े खुद नहीं पहनती थीं। उस समय अधिकांश लोग दाहिने हाथ से काम करते थे, सामने खड़े होकर बटन लगाने में दिक्कत ना हो इसलिये महिलाओं के कपड़ों के बटन बाईं ओर लगाए जाते थे।

पहले महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में कई विभिन्नताएं होती थी, लेकिन अब काफी समानता आ गई है, इसलिए महिलाओं और पुरुषों के कपड़ों में थोड़ा अंतर रखने के लिए भी ऐसा किया जाने लगा।

घोड़े की सवारी से जुड़ा है तर्क
महिलाओं की शर्ट के बटन की अलग साइड को लेकर एक तर्क ये भी है कि पुराने जमाने में महिलाएं घोड़े की सवारी करती थीं। हवा में शर्ट खुल न खुले इसलिए महिलाएं बाईं तरफ बटन वाली शर्ट पहनती थीं। इसके बाद मेकर्स ने महिलाओं के लिए बाईं तरफ बटन वाली शर्ट बनानी शुरू कर दी।

 

Latest News

Featured

You May Like