Jobs Haryana

Maruti Cars Discount: मारुति की इस कार पर मिल रहा बंपर डिस्काउंट, हाथ से न जानें दे ऑफर

 | 
maruti suzuki discount
Maruti Cars Discount: अगर आप नई और सस्ती कार खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए जरुरी खबर है। मारुति अपनी कारों को बंपर डिस्काउंट पर बेच रही है। इस सेल में  Grand Vitara, Balano और सबकी चहेती Maruti Fronx शामिल है। इस सभी कारों पर धमाकेदार डिस्काउंट मिल रहा है।

जान लें यह डिटेल
डिस्काउंट बताने से पहले आपका यह जानना जरूरी है कि सभी शहर में इस डिस्काउंट की राशि अलग-अलग हो सकती है। इसके अलावा स्टॉक की उपलब्धता को ध्यान में रखकर भी डिस्काउंट दिया जा सकता है। इसीलिए आप जितनी जल्दी करेंगे उतना डिस्काउंट आपको मिलेगा। वही आप अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर इस डिस्काउंट की पूरी जानकारी अवश्य लें।

Maruti Grand Vitara
मारुति की बेहतरीन एसयूवी में से एक ग्रैंड विटारा हाइब्रिड पर 79000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें ₹25000 का कैश डिस्काउंट, ₹50000 का एक्सचेंज बोनस और ₹4000 का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। वहीं ग्रैंड विटारा के रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट पर 59000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें ₹30000 का एक्सचेंज बोनस शामिल है।

Maruti Fronx डिस्काउंट
मारुति फ्रांस पर 68000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है। इसमें ₹15000 का कैश डिस्काउंट, ₹30000 रुपए का एसेसरीज किट, ₹10000 का एक्सचेंज बोनस और ₹13000 का कॉरपोरेट डिस्काउंट शामिल है। इसके रेगुलर पेट्रोल और सीएनजी वेरिएंट टेंपल 30000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है।

इन दोनों के अलावा Maruti Jimny पर 1.50 लाख रुपए का डिस्काउंट, Maruti Ignis पर 58000, Maruti Baleno पर 53000 और Maruti Ciaz पर भी 53000 का डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है। इसके अलावा प्रीमियम 7 सीटर मॉडल मारुति xl6 पर भी ₹20000 का डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Latest News

Featured

You May Like