Jobs Haryana

BRO Recruitment 2022: BRO ने मांगे MTS,ड्राइवर, पेंटर समेत कई पदों पर आवेदन, जानिए कौन कर सकता है आवेदन

 | 
bro

बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन, BRO ने अधिसूचना जारी कर मल्टी स्किल्ड वर्कर सहित अन्य पदों पर वेकेंसी निकाली है। जिसके लिए इच्छुक एवं योग्य कैंडिडेट्स 17 जनवरी 2022 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। हालांकि मेघालय, असम, मिजोरम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, त्रिपुरा, मणिपुर एवं सिक्किम प्रदेश के कैंडिडेट्स 1 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तिथियां:-
आवेदन करने की आरभिंक दिनांक- 17 जनवरी 2022
आवेदन करने की आखिरी दिनांक- 1 फरवरी 2022

पदों का विवरण:-
भर्ती के लिए जारी अधिसूचना के मुताबिक, मल्टी स्किल्ड वर्कर पेंटर के 33 पद, मकैनिक के 293, ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट के 16 एवं मेस वेटर के 12 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

वेतनमान:-
पदों पर चयनित कैंडिडेट्स को 18000 से लेकर 63200 महीने तक का वेतन दिया जाएगा। पदों के मुताबिक वेतन जानने के लिए नोटिफिकेशन चेक करें।

आयु सीमा:-
मल्टी स्किल्ड वर्कर पदों के लिए 18 से 25 वर्ष तक के कैंडिडेट्स आवेदन कर सकते हैं। वही ड्राइवर मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट एवं व्हीकल मैकेनिक पदों के लिए 18 से 27 वर्ष तक के कैंडिडेट्स अप्लाई कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया:-
पदों पर कैंडिडेट्स का चयन प्रैक्टिकल टेस्ट, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट एवं लिखित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। भर्ती संबंधित अन्य विवरण चेक करने के लिए bro।gov।in पर विजिट करें।

Latest News

Featured

You May Like