Jobs Haryana

बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकारी नौकरियों के लिए आयु सीमा 6 साल बढी, देखें अपडेट

 | 
unemployed

ओडिशा सरकार ने कैलेंडर वर्ष 2021, 2022 और 2023 में सरकारी सेवा के लिए अधिकतम आयु सीमा को 32 वर्ष से बढ़ाकर 38 वर्ष कर दिया है। मुख्यमंत्री नवीन पाठक की अध्यक्षता में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में आयु सीमा बढ़ाने का फैसला लिया गया।

आधिकारिक जानकारी के मुताबिक सरकार के संज्ञान में आया है कि अपरिहार्य कारणों से भर्ती प्रक्रियाओं में देरी हो रही है जिसके कारण आवेदकों की आयु समाप्त हो जाती है और उन्हें भर्ती परीक्षा में भाग लेने के पर्याप्त अवसर नहीं मिलते हैं।

इन विसंगतियों के मद्देनजर सरकार ने केवल कैलेंडर वर्ष 2021, 2022 और 2023 के दौरान दिये गये अथवा दिये जाने वाले भर्ती विज्ञापनों के तहत सरकारी सेवा में प्रवेश के लिए अधिकत आयु सीमा को 32 वर्ष से बढ़ाकर 38 वर्ष किया है।

इसके बाद पिछड़े वर्गों को भी इस पर छूट मिलेगी। एससी व एसटी वर्ग के लिए अधिकतम आयु सीमा 43 होगी।

Latest News

Featured

You May Like