राजस्थान में मतदान के दिन केसा है मौसम का हाल? IMD ने जारी किया अलर्ट

सीकर जिले में दिन का तापमान 2.5 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया. फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 38.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। केंद्र पर अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 17.5 डिग्री सेल्सियस रहा. मौसम विभाग के अनुसार आज जिलेभर में तापमान में उतार-चढ़ाव रहेगा।
चूरू मौसम अपडेट
चूरू जिले में गुरुवार को अधिकतम तापमान 4.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया. अधिकतम तापमान 40.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा. दोपहर बाद तेज हवाएं चलने लगीं और जगह-जगह बूंदाबांदी हुई।
झुंझुनू मौसम अपडेट
झुंझुनूं जिला शुक्रवार को पश्चिमी विक्षोभ से प्रभावित रहा। दिनभर बादलों की आवाजाही लगी रही, लेकिन हवा गर्म रहने से गर्मी का प्रकोप बढ़ गया। कुछ स्थानों पर दोपहर में थोड़ी देर के लिए हल्की बारिश हुई, लेकिन जिले में दक्षिण-पश्चिम दिशा में 6 से 8 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने के कारण मौसम में पहली बार अधिकतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर हो गया। गुरुवार रात हवा गर्म रहने से न्यूनतम तापमान 2.3 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। पिलानी स्थित मौसम विज्ञान केंद्र पर अधिकतम तापमान 36.9 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 40.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस से बढ़कर 20.5 डिग्री सेल्सियस हो गया.
पल-पल बदलेगा मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक, कमजोर पश्चिमी विक्षोभ अगले 24 घंटों तक जारी रह सकता है। इस दौरान आंधी के साथ बूंदाबांदी संभव है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शनिवार को भी बादलों की आवाजाही के साथ कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश या बूंदाबांदी होने की संभावना है। इससे मौसम में बदलाव हो सकता है.