देश के इन राज्यों में आज होगी भारी बारिश, देखें मौसम का पूर्वानुमान

उत्तर-पश्चिमी उत्तर प्रदेश और इससे सटे हरियाणा पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
एक ट्रफ रेखा दक्षिणी तमिलनाडु से आंतरिक कर्नाटक से होते हुए पूर्वी विदर्भ तक फैली हुई है।
दक्षिणी ओडिशा पर एक ट्रफ रेखा बनी हुई है।
पूर्वी असम पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है।
10 मार्च की रात से एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ पश्चिमी हिमालय क्षेत्र के करीब पहुंचने की संभावना है।
पिछले 24 घंटों के दौरान देशभर में मौसम का मिजाज बिगड़ा हुआ है
पिछले 24 घंटों के दौरान ओडिशा और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई।
पश्चिमी हिमालय में छिटपुट हल्की बर्फबारी हुई।
झारखंड, विदर्भ, दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश और पंजाब में एक-दो स्थानों पर हल्की बारिश हुई.
गुजरात, हरियाणा, दिल्ली और पश्चिम उत्तर प्रदेश में न्यूनतम तापमान 2 से 4 डिग्री तक बढ़ गया।
अगले 24 घंटों के दौरान संभावित मौसम गतिविधि
पश्चिमी हिमालय पर 7 मार्च को और फिर 10 से 15 मार्च के बीच हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है, जिसकी तीव्रता 13 मार्च को चरम पर होगी।
ओडिशा में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
गंगीय पश्चिम बंगाल और झारखंड के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश संभव है।