Jobs Haryana

हरियाणा की य शादी बनीं मिसाल, सिर्फ 1 रुपया शगुन लेकर लिए सात फेरे

 | 
Rewari News:

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी से दहेज प्रथा को रोकने के लिए युवक ने अनुठी मिसाल कायम की है। दहेज एक ऐसी कुप्रथा है जिसके चक्कर में कई लड़कियों की शादी नहीं हो पाती है। कई बार बेटी की शादी में दहेज देने के चक्कर में भारी कर्ज में डूब जाते हैं। दहेज की ये रस्म लड़की वालों पर आफत बनकर टूट पड़ती है।

चांदपुर की ढाणी निवासी लक्ष्मण यादव ने पुत्र सुरेन की शादी आरामनगर के सुरेंद्र यादव की सुपुत्री दिव्या से दहेजरहित रचाकर उदाहरण प्रस्तुत किया है। लक्ष्मण यादव ने पुत्र की शादी में मात्र 1 रुपये का शगुन लिया। लक्ष्मण का कहना है कि जब भी कोई लड़की दहेज की बलि चढ़ती थी तब वह यही सोचा करता था कि वह कभी बेटे की शादी में दहेज नहीं लेंगे। 

Latest News

Featured

You May Like