Jobs Haryana

Haryana Transport Department: हरियाणा परिवहन विभाग में ग्रुप बी और सी के सेवा नियम न बनने के कारण अटकी 3000 से अधिक पदों की भर्ती

jobs Haryana, Haryana Transport Department हरियाणा परिवहन विभाग में नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं को बड़ा झटका। हरियाणा परिवहन विभाग में ग्रुप बी और सी के सेवा नियम न बनने के कारण कई नई 3000 से अधिक पदों की भर्तियां अटक गई हैं। कार्यशाला कर्मियों के 2351 रिक्त पदों पर लंबे समय से भर्ती
 | 
Haryana Transport Department: हरियाणा परिवहन विभाग में ग्रुप बी और सी के सेवा नियम न बनने के कारण अटकी 3000 से अधिक पदों की भर्ती
jobs Haryana, Haryana Transport Department

हरियाणा परिवहन विभाग में नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं को बड़ा झटका। हरियाणा परिवहन विभाग में ग्रुप बी और सी के सेवा नियम न बनने के कारण कई नई 3000 से अधिक पदों की भर्तियां अटक गई हैं। कार्यशाला कर्मियों के 2351 रिक्त पदों पर लंबे समय से भर्ती नहीं हो पाई है। पुलिस महकमे से मिलने वाला स्टाफ भी अब तक नहीं मिल पाया है।

परिवहन विभाग ने यह जानकारी विधानसभा की अनुमान समिति को दी है। भाजपा विधायक सुभाष सुधा इस समिति के चेयरमैन हैं। उन्होंने विधानसभा में प्रस्तुत समिति की 48वीं रिपोर्ट में खाली पदों और उससे कामकाज पर पड़ रहे असर का विस्तार से जिक्र किया है।

Haryana Transport Department

Haryana Transport Department: हरियाणा परिवहन विभाग में ग्रुप बी और सी के सेवा नियम न बनने के कारण अटकी 3000 से अधिक पदों की भर्ती

रिपोर्ट में बताया गया है कि सेवा नियम बनाने की प्रक्रिया चल रही है। अभी तक नए नियमों को अंतिम रूप नहीं दिया जा सका है, जिससे विभाग भर्तियां करने में असमर्थ है। विभाग ने स्टेनो टाइपिस्ट के 23 पद और चपरासी के 38 पद भरने की मांग हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग को भेजी हुई है। आउटसोर्सिंग नीति के तहत ग्रुप डी में 139 कर्मियों को डीसी रेट पर रखा हुआ है। काम चलाने के लिए कार्यशाला कर्मचारियों के 662 पद भी आउटसोर्सिंग नीति के तहत भरे गए हैं।

यह भी पढें- रेलवे विभाग में निकली भर्ती, जानिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया

समिति ने विभाग के प्रतिनिधियों से मौखिक बातचीत और लिखित जवाब के बाद अपनी सिफारिशें सरकार को भेजी हैं। समिति चेयरमैन सुभाष सुधा व विधायक सदस्यों राव दान सिंह, रामकुमार गौतम, आफताब अहमद, लक्ष्मण नापा, सीता राम यादव, प्रमोद कुमार विज, अमित सिहाग व मेवा सिंह ने कहा है कि परिवहन विभाग खाली पदों को भरने के लिए उचित कदम उठाए।

Haryana Transport Department

सेवा नियम बनाने में तेजी लाई जाए जिससे काम पर पड़ने वाले विपरीत असर से छुटकारा मिले। साथ ही आउटसोर्सिंग नीति के तहत अपरेंटिस आधार पर भरे गए पदों का जिला अनुसार ब्योरा कर्मचारियों के पते सहित मांगा गया है। चूंकि, समिति आउटसोर्सिंग के तहत भरे गए पदों को लेकर विभाग की ओर से दिए गए जवाब से संतुष्ट नहीं है।

स्वीकृत पदों अनुसार रिक्तियों का ब्योरा
श्रेणी               कुल पद           खाली
प्रथम                  26                  22
द्वितीय                 66                  52
तृतीय                 569                 308
चतुर्थ                  103                  65
प्रबंधन कर्मी         1664               336
कार्यशाला स्टाफ   4291               2351

 

Latest News

Featured

You May Like