Jobs Haryana

Haryana Toll Tax Rates: हरियाणा में कल रात से बढ़ेगा टोल टैक्स, देखें कितनी है नई दरें ?

 | 
haryana toll tax
Haryana Toll Tax Rates: हरियाणा में लोकसभा चुनाव के खत्म होते ही वाहन चालकों की जेब पर दबाव बढ़ने वाला है, क्योंकि सोमवार की रात से टोल टैक्स की नई दरें लागू होने वाली है। चुनाव के चलते इन रेटों को रोका गया था।

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर टोल में 5 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी गई है। अलग-अलग टोल पर अलग-अलग दरें निर्धारित की गई हैं।

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) दो माह से लंबित बढ़ी हुई दरें सोमवार की रात 12 बजे से लागू करेगा। देश में आम चुनाव के चलते आचार संहिता लगने के कारण एक अप्रैल से लागू होने वाली बढ़ोतरी रोक दी गई थी। शहर से गुजरने वाले हाइवे में सबसे ज्यादा बोझ सोहना हाइवे पर पड़ेगा।

यहां कार की एक तरफ यात्रा के लिए 125 रुपये टोल के रूप में वसूल जाएंगे। अगर दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर सफर करना है 125 रुपये में इस एक्सप्रेसवे का टोल भी जोड़ लें। यहां अलग-अलग दूरी के हिसाब से टोल रेट निर्धारित हैं।

खेडीकौदाल टोल पर चुकाने होंगे अधिक रुपये
खेड़कीदौला टोल पर कार सवार को पहले से पांच रुपये अधिक देने होंगे। गुड़गांव-दिल्ली से मानेसर आईएमटी, जयपुर जाना हो या सोहना-नूंह-अलवर या दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे होकर जयपुर या भरतपुर। वाहन चालकों से बढ़ी हुई टोल दरें वसूल की जाएंगी। गुड़गांव की सीमा में-जयपुर हाइवे पर खेड़कीदौला, गुड़गांव-सोहना हाइवे पर घामडोज और दिल्ली मुंबई एक्सप्रेसवे पर अलीपुर के बाद हिलालपुर पर टोल प्लाजा हैं।

घामडोज टोल
वाहन और यात्रा    पुरानी दर    नई दर
कार, जीप-वैन (एकतरफा)    115 रुपये    125 रुपये
दो ट्रिप    175    190
मासिक पास (50 ट्रिप)    3915    4220
हल्के वाणिज्यिक वाहन    190    205
दो ट्रिप    285    305
50 ट्रिप    6325    6815
बस, ट्रक (एक ट्रिप)    400    430
दो ट्रिप    595    640
50 ट्रिप    13250    14280
भारी वाहन (एक ट्रिप)    435    670
दो ट्रिप    650    1010
50 ट्रिप    14455    22390
बड़े वाहन (एक ट्रिप    625    820
दो ट्रिप    935    1225

खेड़कीदौला टोल पर चोर व्हीलर में 8 फीसदी की बढ़ोतरी
वाहन    मौजूदा टोल रेट    संशोधित दर
कार-जीप    80    85
एलसीवी    120    120
बस-ट्रक    245    250
आईजीआई एयरपोर्ट टोल रेट

वाहन    पहले    अब
कार-जीप    20    25
एलसीवी    30    35
बस-ट्रक    70    75

Latest News

Featured

You May Like