Jobs Haryana

Haryana News: हरियाणा में घोड़े ने कर दिया ये काम, मिली ये सजा, जानिए क्या है पूरा मामला

 | 
sfgqgq

Haryana News: हरियाणा में रेवाड़ी जिले के कस्बा कोसली में घोड़े ने एक युवक की पत्नी को लात मार दी थी,लेकिन उसको ये नहीं पता था उसको इसकी ये सजा मिल सकती है। महिला के पति ने घोड़े  को पीट-पीट कर मार डाला।

आरोपी युवक ने उस पर तेजधार हथियार से भी हमला किया। घोड़े का कसूर बस इतना था कि उसने आरोपी की पत्नी को लात मार दी थी। कोसली थाना पुलिस ने घोड़े के शव का पोस्टमार्टम कराया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ FIR भी दर्ज कर ली है।

गली में लहूलुहान हालत में पड़ा था

 कोसली कस्बा के रेलवे स्टेशन के समीप शिव कॉलोनी में रहने वाले जितेंद्र ने बताया कि वह केन्द्रीय स्कूल वाली गली से गुजर रहा था। तभी उसे गली में भीड़ लगी दिखाई दी। वह भीड़ के पास पहुंचा तो सड़क पर एक घोड़ा (खच्चर) लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। भीड़ में से किसी ने उसे बताया कि घोड़े को कोसली की ही भोगल बस्ती निवासी विनोद ने पीटा है।

विनोद के घर में मिले खून के निशान
जितेंद्र का आरोप है कि वह जब विनोद के घर गया तो घर भी खून पड़ा हुआ मिला। जितेंद्र ने जब विनोद से घोड़े को मारने का कारण पूछा तो उसने कहा कि इस घोड़े ने उसकी पत्नी को लात मारी थी। इसलिए इसकी ये हालात की है।

पुलिस ने  केस किया दर्ज 

जितेंद्र ने बताया की  विनोद ने तेजधार हथियार से घोड़े पर हमला किया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद कोसली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने जितेंद्र की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साथ ही घोड़े के शव का पोस्टमार्टम भी कराया गया है।

Latest News

Featured

You May Like