Jobs Haryana

दीपावली पर सफाई कर्मियों को मिला स्थायी नौकरी का तोहफा

 | 
worker

उत्तरी दिल्ली के करीब 6000 से अधिक एवजीदार सफाई कर्मचारियों को नियमितीकरण का दीपावली तोहफा दिया गया है। सफाई कर्मचारियों का नियमितीकरण चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। एवजीदार सफाई कर्मचारी करीब दो दशक से अस्थायी तौर पर कार्य कर रहे थे। उत्तरी निगम स्थायी समिति ने सफाई कर्मचारियों के नियमितीकरण के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

जानकारी के मुताबिक उत्तरी निगम में वर्ष 1998 से मार्च 2003 तक कार्य पर लगाए गए एवजीदार सफाई कर्मचारियों को 18-19 साल से स्थायी नहीं किया जा रहा था। इस मामले को लेकर लगातार सफाई कर्मचारी अपनी आवाज को बुलंद करते आ रहे थे। बताया गया कि एवजीदार सफाई कर्मचारियों की संख्या 6646 हैं इनमें से सबसे अधिक संख्या करोलबाग जोन में 1521 और शहरी सदर पहाड़गंज जोन में 1498 हैं। नरेला में क्रमश: 1182, सिविल लाइन में 909, केशवपुरम में 798 तथ रोहिणी क्षेत्र में 738 एवजीदार सफाई कर्मचारी कार्यरत हैं। इन सभी कर्मचारियों का नियमीतीकरण किया जाएगा।

कर्मचारियों के नियमीतीकरण के प्रस्ताव को मंजूर कर लिया गया है। इस संबंध में स्थायी समिति के चेयरमैन जोगीराम जैन का कहना है कि एवजीदार सफाई कर्मचारियों को चरणबद्ध तरीके से पक्का किया जाएगा। पहले चरण में 500 एवजीदार सफाई कर्मचारियों को स्थायी किया जाना है इनमें से 157 सफाई कर्मियों को स्थायी होने के नियुक्ति पत्र जारी कर दिए गए हैं। ये सभी कर्मचारी डेम्स विभाग में कार्यरत हैं। उनका कहना है कि जैसे- जैसे सफाई कर्मचारियों की फाईल आती रहेगी उनको स्थायी करने की प्रकिया चलती रहेगी।

Latest News

Featured

You May Like