Jobs Haryana

महिलाओं के लिए खुशखबरी! इस सरकारी योजना से मिल रहा बड़ा फायदा, फटाफट भरें फार्म

 | 
Haryana Mahila Samridhi Yojana
Haryana Mahila Samridhi Yojana

देश में महिलाओं को सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकारें निरंतर प्रयास कर रही है। इसी क्रम में हरियाणा सरकार ने एक योजना की शुरुआत की है। इस योजना का नाम है महिला समृद्धि योजना।

इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य की एससी वर्ग की महिलाओं को खुद का काम काज शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करेगी।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना के तहत महिलाओं को बेहद कम दर पर लोन मुहैया कराया जाएगा।

जो भी महिलाएं इस योजना में अपना पंजीकरण कराना चाहती है और खुद का काम काज शुरू करना चाहती हैं वह इस योजना का लाभ उठा सकती है।

भारत में आज भी कई ऐसे राज्य हैं जंहा पर जातिवाद बहुत अधिक है, ऐसे में वंहा रहने वाली एससी वर्ग की महिलाओं को अपनी ज़रूरतों के लिए किसी के सामने हाथ फैलाने की जरूरत ना पड़े और वह खुद का काम कर सकें इसके लिए ही इस योजना की शुरूवात की गई है।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना का उद्देश्य-  

इस योजना का मुख्य उद्देश्य पिछड़े वर्ग की महिलाएं जो राज्य में आर्थिक तंगी से जूझ रही हैं, या ऐसी महिलाएं जो बेरोज़गार हैं और उनके पास आय का कोई भी साधन नहीं है, ऐसी महिलाओं को खुद का कारोबार बिना किसी परेशानी के खोलने में मदद करना है। इस योजना के तहत राज्य की एससी वर्ग की महिलाओं को रोज़गार दिलाया जाएगा। राज्य सरकार का मकसद इन महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना के लाभ-  

  • इस योजना के जरिए महिलाओं को 60 हजार रूपए तक का लोन केवल 5 प्रतिशत ब्याज पर दिया जाएगा।
  • योजना में आवेदन करने वाली महिलाएं इस धन राशि से कपड़े की दुकान, खिलौने की दुकान, ब्यूटी पार्लर, चुड़ी की दुकान,  चाय की दुकान, कॉस्मेटिक्स शॉप, डेयरी फार्मिंग, मोची का कार्य इसके अलावा अन्य किसी भी प्रकार का काम शुरु कर सकती है।
  • योजना के माध्यम से पिछड़े वर्ग की महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।
  • एससी वर्ग की महिलाओं को रोज़गार के अधिक अवसर प्रदान कर पाएंगे। 
  • महिलाएं खुद का काम काज शुरू करने में सक्षम होंगी।
  • महिलाएं स्वाभिमान  से अपना जीवन जी पाएंगी।
  • पिछड़े वर्ग के लोगों की पारिवारिक आय में बढ़ोतरी होगी।
  • राज्य में बेरोज़गारी दर में कमी आएगी।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना की पात्रता- 

  • आवेदन केवल एससी वर्ग की महिलाओं का ही स्वीकार किया जाएगा।
  • योजना में आवेदन करने वाली महिला हरियाणा राज्य की ही निवासी होनी चाहिए।
  • आवेदन करने वाली महिला की उम्र कम से कम 18 और अधिकतम 45 तय की गई है।
  • अगर आवेदन कर्ता शहर में रहती है तो उसकी पारिवारिक सालाना आय 1,20000 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
  • ग्रामीण इलाके में रहने वाली महिला के परिवार की सालाना आय 98 हजार रूपए से अधिक नहीं होनी चाहिए।

हरियाणा महिला समृद्धि योजना से जुड़े जरुरी दस्तावेज-  

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर 
  • जाति प्रमाण पत्र
  • आय प्रमाण पत्र
  • निवासी प्रमाण पत्र
  • आयु प्रमाण पत्र

हरियाणा महिला समृद्धि योजना की आवेदन प्रक्रिया-  

  1. योजना में आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इस योजना से जुड़े आधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा।
  2. लिंक पर क्लिक करने के बाद आपके सामने साइट का होम पेज खुलेगा, यंहा आपको New User? Register Here के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  3. अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा यंहा एक फॉर्म होगा जिसे भर कर सब्मिट करना होगा, इस तरह आपका लॉगिन आईडी बन जाएगी।
  4. इसके बाद आपको अपना अकाउंट लॉगिन करना होगा। अब आपके सामने साइट पर View All Available Services पर क्लिक करना होगा, अब यंहा पर ही आपको सर्च बॉक्स दिखेगा, जिसमें आपको लिंक योजना का नाम सर्च करना होगा।
  5. अब जो विकल्प आएगा उस पर क्लिक करें।
  6. इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुल जाएगा। जिसे आप भर ले और मांगे गए दस्तावेज़ों के साथ फॉर्म सब्मिट कर दें। इस तरह आपका पंजीकरण हो जाएगा।

Latest News

Featured

You May Like