Jobs Haryana

खुशखबरी मुख्यमंत्री किसान सम्मान योजना के तहत मिलेगा 5 लाख तक का इनाम, यहाँ से जाने कैसे करना है आवेदन

 | 
मुख्यमंत्री किसान सम्मान

प्रधानमंत्री द्वारा शुरू की गई वर्ष 2022 तक किसानों की आय दोगुना करने की दिशा में कृषि तथा सम्बन्धित क्षेत्र में किसानों की आय को बढ़ाने हेतू कृषि प्रणालियों को अपनाने के लिए हरियाणा सरकार द्वारा प्रगतिशील किसानों की पहचान तथा उन्हें सम्मानित करने तथा किसानों की सर्वोत्म कृषि प्रणालियों को अपनाने के लिए मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान योजना ( mukhyamantri kisan samman yojana ) की शुरूआत की गई है।

यह भी देखें : हरियाणा में बिजली उपभोक्ताओं के लिए आई बड़ी खबर, 2 लाख का मिलेगा इनाम, जानिये योजना

इस योजना के तहत चयनित किसानों को कृषि तथा संबंधित क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए नगद पुरस्कार प्रदान करने की सुविधा प्रदान की जाएगी।

प्रथम पुरस्कार पांच लाख रुपये

किसानों को कृषि फसलों की उच्च उत्पादकता प्राप्त करने के साथ-साथ नई तकनीक जैसे पानी की बचत, फसल अवशेष प्रबंधन, जैविक खेती, एकीकृत कृषि प्रणालियों, टिकाउ कृषि आदि को अपनाने के लिए किसानों को नगद पुरस्कार जो कि राज्य स्तर पर प्रथम पुरस्कार पांच लाख रुपये व द्वितीय पुरस्कार तीन-तीन लाख रुपये के दो, तृतीय पुरस्कार एक-एक लाख के पांच पुरस्कार एवं पचास-पचास हजार रुपये के चार पुरस्कार प्रति जिले को वितरण किया जाएगा।

यह भी देखे : कृषि यंत्रों पर मिलेगी अब 80% तक सब्सिडी, जानिए कैसे मिलेगा फायदा

इनामों के पंजीकरण के लिए किसान हरियाणा कृषि प्रबंधन सूचना प्रणाली की वेबसाइट पर जाकर मुख्यमंत्री प्रगतिशील किसान सम्मान पोर्टल पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। किसान www.agriharyana.gov.in की वैबसाइट पर जाकर 'मुख्यमन्त्री प्रगतिशील किसान सम्मान' पर अपना पंजीकरण करवा सकते हैं। यह पंजीकरण 27 दिसम्बर 2021 से 15 जनवरी, 2022 तक खुला रहेगा।
यह भी देखें : किसान कर सकते है ये 5 कृषि व्यवसाय जो देंगे आपको अच्छा मुनाफा, यहाँ से जाने कौन से है वो व्यवसाय 

सरकारी योजनाओं की जानकारी यहाँ देखे 

हरियाणा निगम रेट नौकरियों की जानकारी यहाँ देखे 

 

 

Latest News

Featured

You May Like