Jobs Haryana

कर्जमाफी का हुआ ऐलान, जानिए कब जारी होगी लिस्ट

 | 
karjmafi

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी ने राज्य के छोटे और सीमांत किसानों के लिए कर्जमाफी का ऐलान किया है। इसका नाम झारखण्ड किसान कर्जमाफ़ी योजना है। इसके तहत राज्य के साभी किसानों का कर्ज माफ़ किया जाएगा।

बता दें कि झारखंड में 5 लाख से भी अधिक ऐसे किसान हैं, जिन्होंने कर्ज ले रखा है। इनमें ज्यादातर ऐसे किसान हैं, जिन्होंने कर्ज किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत लिया है। ऐसे में राज्य सरकार किसानों का कर्ज माफ करके लाभ प्रदान करना चाहती है।

50 हजार रुपए तक का कर्ज होगा माफ (Loan Up To 50 Thousand Rupees Will Be Waived)

मिली जानकारी के अनुसार, राज्य के मुख्यमंत्री ने किसान कर्ज माफी 2022 की घोषण करते  हुए कहा  कि इस योजना का लाभ वही किसान भाई उठा सकते हैं, जिन्होंने 50, 000 रूपए तक का लोन लिया है। यदि किसी किसान ने 50 हजार से अधिक का लोन लिया है, तो उसका इस योजना के तहत 50, 000 रूपए का कर्ज माफ़ किया जायेगा। मगर उससे ऊपर की रकम किसानों को खुद चुकानी होगी।

अपना नाम जिलेवार लाभार्थी सूची 2022 में चेक करें (Check Your Name In District Wise Beneficiary List 2022)

किसान कर्जमाफ़ी योजना (Kisan Karj Mafi Yojana 2022) के तहत सभी लाभार्थी किसानों की सूची को जिलेवार के हिसाब से जारी किया गया है। बता दें कि जो भी राज्य के लाभार्थी किसानों का चयन हुआ है वे अपना नाम किसान कर्ज माफी जिलेवार लाभार्थी सूची 2022 में देख सकते है।
 
बता दें कि आप आधिकारिक वेबसाइटjkrmy।jharkhand।gov।inपर जाकर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

अन्य फसलों की खेती करने पर मिलेगा इस योजना का लाभ (The Benefit Of This Scheme Will Be Available On Cultivating Other Crops)

इसी के साथ जिन किसान भाइयों ने अपने  खेत में पारंपरिक फसल, गन्ने और फलों की खेती कर रखी है वो भी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं। इस योजना का लाभ पाने के लिए आपको कुछ जरूरी कागजात जमा करने होंगे जैसे कि आधार कार्ड, स्थानीय निवासी प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, बैंक अकाउंट पासबुक, मोबाइल नंबर और पासपोर्ट साइज फोटो आदि, एवं लाभार्थी किसान को झारखण्ड का मूलनिवासी होना चाहिए।

Latest News

Featured

You May Like