Jobs Haryana

महिलाओं के लिए यहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, जानें कैसे करें अप्लाई

Chopal Tv, New Delhi भारत में किसी भी सरकारी विभाग में कुछ प्रतिशत हिस्सा महिलाओं के लिए होता है। इसलिए महिलाओं के लिए कम भर्तियां निकाली जाती है। लेकिन अब कई सरकार नौकरियां ऐसी हैं, जहां महिलाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं। नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन महिलाओं का स्पेशल रिक्रूटमेंट कर रहा है। इन्होंने
 | 
महिलाओं के लिए यहां निकली हैं बंपर सरकारी नौकरियां, जानें कैसे करें अप्लाई

Chopal Tv, New Delhi

भारत में किसी भी सरकारी विभाग में कुछ प्रतिशत हिस्सा महिलाओं के लिए होता है। इसलिए महिलाओं के लिए कम भर्तियां निकाली जाती है। लेकिन अब कई सरकार नौकरियां ऐसी हैं, जहां महिलाओं के लिए आवेदन मांगे गए हैं।

नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन महिलाओं का स्पेशल रिक्रूटमेंट कर रहा है। इन्होंने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी किया है। यहां  इलेक्ट्रिकल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियर के लिए 50 पदों पर महिलाओं की जॉइनिंग होनी है।

योग्य और इच्छुक उम्मीदवार 6 मई तक इसके लिए अप्लाई कर सकती हैं। इसके लिए गेट 2021 क्वॉलिफाई करने वालों को ही चयनित किया जाएगा। इसलिए केवल वही अप्लाई करें।

PGT के लिए 314 पद पर भर्तियां की जायेंगी। आज आवेदन का आखिरी दिन है। वहीं UBSESSB ने 314 महिला शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकाली है। जिनमें

  • हिंदी के 47,
  • संस्कृत के 34,
  • नागरिक शास्त्र के 30,
  • अर्थशास्त्र के 28,
  • अंग्रेजी के 28,
  • आर्ट्स के 27,
  • इतिहास के 22,
  • मनोविज्ञान के 12,
  • संगीत वाद्य के 12,
  • रसायन विज्ञान के 11,
  • समाजशास्त्र के 11,
  • होम साइंस के 11,
  • भौतिक विज्ञान के 10,
  • संगीत गायन के 9,
  • भूगोल के 8,
  • वनस्पति विज्ञान के 6,
  • शिक्षा के 5,
  • पीई के 2
  • गणित के 1 के पद पर भर्ती की जानी है.

इसके लिए उसी सब्जेक्ट में मास्टर्स की डिग्री होना अनिवार्य है। लेकिन बीएड करने वाले कैंडिडेट्स भी अप्लाई कर सकते हैं। कैंडिडेट्स को रिटेन एग्जाम के आधार पर चुना जाएगा। और इसके बाद इंटर्व्यू से फाइनल सेलेक्शन होगा।

 

Latest News

Featured

You May Like