Jobs Haryana

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय ने स्थगित की दिसंबर 2021 की टर्म एंड परीक्षा, फटाफट देखें अपडेट

 | 
अब IGNOU से पाएं इन कोर्स की शिक्षा बिल्कुल फ्री, जानिए पूरी जानकारी

इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU) ने कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण दिसंबर 2021 की टर्म एंड परीक्षा को स्थगित कर दिया है।

इस परीक्षा का आयोजन 20 जनवरी 2022 से 23 फरवरी 2022 तक किया जाना था। इस संबंध में इग्नू ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ignou।ac।in पर नोटिस भी जारी किया है। परीक्षा संबंधी अधिक जानकारी के लिए छात्र जारी आधिकारिक नोटिस को देख सकते हैं।

परीक्षा शुरू होने से 15 दिन पहले इग्नू दिसंबर टीईई 2021 परीक्षा के लिए नया शेड्यूल जारी करेगा। जारी नोटिस में लिखा है कि कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण 20 जनवरी 2022 से 23 फरवरी 2022 तक आयोजित होने वाली इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय की दिसंबर 2021 की सत्रांत परीक्षाएं अगली अधिसूचना तक स्थगित कर दी गई हैं। इस परीक्षा के लिए जल्द ही नई तिथियां घोषित की जाएंगी।

वहीं विश्वविद्यालय ने टीईई दिसंबर 2021 के लिए असाइनमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट, निबंध, इंटर्नशिप, फील्ड वर्क जर्नल (प्रैक्टिकम) आदि जमा करने के अंतिम तिथि 15 जनवरी 2022 तक बढ़ा दी है। छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर अपना असाइनमेंट जमा करना होगा। वहीं जनवरी 2022 सत्र के लिए रि-रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि भी 15 जनवरी 2022 तक बढ़ा दी गई है।

यहां क्लिक कर देखें परीक्षा स्थगित होने की सूचना

Latest News

Featured

You May Like