Delhi High Court Recruitment: दिल्ली हाईकोर्ट में 152 पदों पर निकली वैकेंसी, फटाफट करें आवेदन

On: February 5, 2026 7:49 PM
Follow Us:

Delhi High Court Recruitment: नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली हाईकोर्ट प्रशासन ने जूनियर ज्यूडिशियल असिस्टेंट और रेस्टोरर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके तहत कुल 152 पदों पर नियुक्तियां की जाएगी। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट delhihighcourt.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें और आवेदन शुल्क

आवेदन शुरू होने की तिथि: 4 फरवरी 2026 (सुबह 11:00 बजे)

आवेदन की अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026 (रात 11:00 बजे)

आवेदन शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 23 फरवरी 2026 (रात 11:55 बजे)

RBI Assistant Bharti: बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, 650 पदों पर निकली भर्ती

करेक्शन विंडो (सुधार की अवधि): 25 फरवरी से 27 फरवरी 2026 (रात 8:00 बजे तक)

आवेदन शुल्क

सामान्य (UR), OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क 1500 रुपये निर्धारित किया गया है, जबकि SC, ST और दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को 1300 रुपये का भुगतान करना होगा।

योग्यता और आयु सीमा
इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार के पास किसी भी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। साथ ही, कंप्यूटर पर अंग्रेजी टाइपिंग में कम से कम 35 शब्द प्रति मिनट की गति होनी चाहिए।

आयु सीमा (01 जनवरी 2026 तक):

PNB Jobs: पंजाब नेशनल बैंक निकली बंपर भर्ती, फटाफट करें आवेदन

उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। वहीं अधिकतम आयु 32 वर्ष सरकारी नियमों के अनुसार, आरक्षित वर्ग (SC/ST/OBC/PwBD) के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में छूट प्रदान की जाएगी।

चयन प्रक्रिया और वेतन

स्टेज-1 (प्रारंभिक परीक्षा): इसमें अंग्रेजी, सामान्य जागरूकता और रीजनिंग से जुड़े 120 अंकों के बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। ध्यान रहे, इसमें 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी होगी।

स्टेज-2 (मुख्य परीक्षा): यह डिस्क्रिप्टिव (वर्णनात्मक) परीक्षा होगी जिसमें अंग्रेजी निबंध और पत्र लेखन शामिल है।

स्टेज-3 (टाइपिंग टेस्ट): 10 मिनट का टाइपिंग टेस्ट केवल क्वालीफाइंग प्रकृति का होगा।

Indian Airforce Delhi Job: भारतीय वायुसेना दिल्ली में निकली बंपर वैकेंसी, 10वीं पास करें आवेदन

स्टेज-4 (इंटरव्यू): अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के अंकों के आधार पर तैयार की गई मेरिट लिस्ट से होगा।

सैलरी

चयनित उम्मीदवारों को 7वें वेतन आयोग के पे-लेवल 6 (ग्रुप बी) के तहत सैलरी दी जाएगी, जो कि 35,400 रुपये से 1,12,400 रुपये के बीच होगी। इसके साथ ही अन्य सरकारी भत्तों का लाभ भी मिलेगा।

Sahab Ram

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment