Jobs Haryana

हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए उतारे गए पहले उम्मीदवार, कांग्रेस और AAP ने घोषित किए उम्मीदवार

 | 
 हरियाणा में लोकसभा चुनाव के लिए उतारे गए पहले उम्मीदवार, कांग्रेस और AAP ने घोषित किए उम्मीदवार

हरियाणा में लोकसभा चुनावों के लिए कांग्रेस और आम आदमी पार्टी (आप) के बीच हुए चुनावी गठबंधन के तहत आप ने कुरुक्षेत्र संसदीय सीट के लिए अपने प्रत्याशी का ऐलान कर दिया है। 

आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ.सुशील गुप्ता को गठबंधन में लोकसभा चुनाव लड़वाने का निर्णय लिया है। मंगलवार को नई दिल्ली में अप के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक ने उनके नाम का ऐलान किया।

यहां बता दें कि कांग्रेस और आप के गठबंधन के ऐलान के साथ ही दैनिक ट्रिब्यून ने यह स्पष्ट कर दिया था कि आप की ओर से सुशील गुप्ता को गठबंधन का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। दोनों पार्टियांे के बीच हुए चुनावी समझौते के तहत आप के हिस्से में कुरुक्षेत्र की सीट आई थी। मूल रूप से जींद जिला के रहने वाले सुशील गुप्ता लगातार छह वर्षों तक राज्यसभा सांसद रहे हैं।

उनका कार्यकाल पूरा होने के बाद पार्टी ने उनकी जगह नई दिल्ली में महिला आयोग की चेयरपर्सन रही स्वाति मालीवाल के राज्ससभा भेजने क फैसला लिया था। 

उस दौरान भी इस तरह के संकेत मिले थे कि आम आदमी पार्टी गुप्ता को लोकसभा चुनाव लड़वा सकती है। हरियाणा में लम्बे समय तक आप के प्रदेशाध्यक्ष रहे नवीन जयहिंद के बाद बरसों तक प्रदेशाध्यक्ष का पद खाली रहा। इसके बाद पार्टी ने सुशील गुप्ता को प्रदेश प्रधान की कमान सौंपी।

माना जा रहा है कि आप ने जातिगत समीकरणों को देखते हुए सुशील गुप्ता को कुरुक्षेत्र से चुनावी रण में उतारने का निर्णय लिया। कांग्रेस टिकट नवीन जिंदल लगातार दो बार लोकसभा सांसद रह चुके हैं। वर्तमान में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद हैं। 2014 में यहां से भाजपा टिकट पर राजकुमार सैनी ने चुनाव जीता था। हरियाणा में लोकसभा की दस सीटों के लिए सुशील गुप्ता अभी तक पहले उम्मीदवार हैं।

सत्तारूढ़ भाजपा के अलावा कांग्रेस, जननायक जनता पार्टी और इनेलो की ओर से अभी तक एक भी प्रत्याशी का ऐलान नहीं किया है। उम्मीदवारों की घोषणा करने में आप हमेशा आगे रहती है। 

आप की ओर से अपने हिस्से की सीट पर प्रत्याशी का ऐलान किए जाने के बाद अब कांग्रेस द्वारा नौ संसदीय सीटों को लेकर अपने प्रत्याशियों पर फैसला करना है। माना जा रहा है कि हरियाणा विधानसभा का बजट सत्र सम्पन्न होने के बाद कांग्रेस इसकी कवायद शुरू करेगी।

Latest News

Featured

You May Like