Jobs Haryana

हरियाणा में बीजेपी की सीटों को लेकर फलौदी सट्टा बाजार में बड़ा उलटफेर, अब इतना मिल रहा भाव

 | 
haryana bjp
हरियाणा में दस लोकसभा सीटों पर हुए चुनावों के नतीजे कल सुबह आने शुरु हो जाएगें। हरियाणा की सभी सीटों पर बीजेपी और कांग्रेस इंडिया गठबंधन की कांटे की टक्कर बताई जा रही है।

हरियाणा में राजनीतिक जानकारों के मुताबिक 7 से 9 सीटें बीजेपी जीत सकती है वहीं 2-3 सीटें कांग्रेस इंडिया गठबंधन के खाते में जा सकती है। वहीं क्षेत्रीय पार्टियां इनेलो और जेजेपी का खाता खुलता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है।

फलौदी सट्टा बाजार के मुताबिक हरियाणा में बीजेपी को 6 से 7 सीटें आ सकती है जबकि 3 से 4 सीटें कांग्रेस और इंडिया गठबंधन जीत सकता है। इन सीटों में भाजपा को करनाल, गुड़गांव सबसे सुरक्षित सीट मानी जा रही है वहीं रोहतक और सिरसा की सीट कांग्रेस के लिए सुरक्षित मानी जा रही है।

इसके अलावा छह सीटों पर कांटे की टक्कर बताई जा रही है। सोनीपत में कांग्रेस को ऐज मिल सकती है वहीं अंबाला, फरीदाबाद, भिवानी, हिसार में कांटे की टक्कर का मुकाबला है। इन सीटों पर किसी भी पार्टी की हार जीत हो सकती है।

इसके अलावा कुरुक्षेत्र सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है। यहां पर अगर इनेलो एक लाख वोटों से ऊपर बढ़ती है तो कांग्रेस इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी को खतरा बढ़ जाएगा और बीजेपी के लिए यह सीट सेफ हो जाएगी।

Latest News

Featured

You May Like