VIRAL STORY: SAMPREETI YADAV को Google से मिला 1.10 करोड़ का ऑफर जानिए कौन है ये लड़की जिसे इतना बड़ा पैकेज मिला 

 

VIRAL STORY: सकारात्मकता के साथ मेहनत हो तो सफलता जरूर मिलती है। इसे चरितार्थ किया है बहुमुखी प्रतिभा की मालिक बिहार की बेटी संपरीति यादव ने। संगीत, नाटक, खेल के साथ ही पढ़ाई में शुरू से ही होनहार छात्रा रही संप्रीति को गूगल ने सालाना 1 करोड़ 10 लाख रुपए का पैकेज ऑफर किया है। 14 फरवरी से संप्रीति गूगल में सॉफ्ट इंजीनियर की नौकरी शुरू करेगी। एमबीए की पढ़ाई कर और आगे बढ़ना चाहती हैं।

संप्रीति ने साल 2014 में नोट्रेडम एकेडमी से 10 सीजीपीए के साथ मेट्रिकुलेशन किया था। पिता रामाशंकर यादव राजधानी पटना में बैंक कर्मचारी हैं और मां शशि प्रभा योजना व विकास विभाग की सहायक निदेशक है। संप्रीति ने दिल्ली इंटरनेशनल स्कूल से 2014 में 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद 2016 में जेईई मेंस पास की। 

दिल्ली टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी से कंप्यूटर साइंस से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद माइक्रोसॉफ्ट कंपनी में 44 लाख की पैकेज पर नौकरी कर रही है। उन्हें एडोव, फ्लिप कार्ट और एक्सपेडिया जैसी कंपनियों से नौकरी का ऑफर मिला था।


संगीत, नाटक और खेल में संप्रीति की बेहद दिलचस्पी है। आईआईटी दिल्ली, आईआईटी मुंबई समेत 50 से ज्यादा कॉलेजों में ट्रेडमिल नाटक में संप्रीति ने योगदान दिया है। नुक्कड़ नाटकों में अपनी भागीदारी निभाती रही है। तीन वर्षों तक क्लासिकल म्यूजिक का भी ट्रेनिंग लिया था। इंटरनेशनल मैथ ओलंपियाड में 35 वां और नेशनल साइंस ओलंपियाड में 170 वां स्थान मिला था। अंग्रेजी डिबेट और कविता प्रतियोगिता में भी संप्रीति अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी है। टेनिस खेल में भी जलवा बिखेर चुकी है।

बता दें कि विभिन्न लेवल पर गूगल ने ऑनलाइन 9 राउंड इंटरव्यू लिया। हर राउंड में संप्रति ने सफलता हासिल की और फिर उन्हें नौकरी का ऑफर मिला। संप्रीति कहती है कि गणित में उन्हें ज्यादा रुचि है। शुरू से ही उन्होंने इंजीनियरिंग करने की सोच ली थी। 12 वीं से कंप्यूटर इंजीनियर बनने का लक्ष्य लिया। रोजाना 7 से 8 घंटे नियमित पढ़ाई करती थीं। संप्रीति की मां गणित में मास्टर डिग्री हासिल कर चुकी है, सो उन्होंने गणित में शुरू से मदद की।