VIRAL STORY: आईएएस के बेटे की पत्नी ने शादी के डेढ़ माह बाद दी जान, जहर निगल पापा को कही यह बात...जान देने की वजह जान परिजन भी रह गए हैरान...पढि़ए पूरा मामला
 

 

 VIRAL STORY: जोधपुर में एक महिला ने जहर निगलकर जान दे दी। महिला आईएएस अधिकारी बीएल मेहरा की बहू प्रियंका उर्फ भावना थी। परिजन बताते हैं कि वह हमेशा खुश रहती थी। वे हैरान हैं कि अचानक ऐसा क्या हो गया? पिता नंद किशोर व्यास ने कहा कि वह रोज मैसेज कर अपनी बेटी से हालचाल पूछते थे।

परिजनों के अनुसार एक ही जवाब मिलता था कि वह खुश है। मैसेज का रिप्लाई होता था कि अच्छी हूं पापा। नए साल के मौके पर 1 जनवरी को हमें बेटी से मिलने ससुराल जाना था। हालांकि हम लोग थोड़े लेट हो गए थे। इसी बीच 1 जनवरी दोपहर करीब 12:40 बजे प्रियंका की कॉल आई।

बेहद सुस्त आवाज में बोली कि मेरी तबीयत ठीक नहीं है, आप जल्दी आ जाओ। प्रियंका के पापा ने बताया कि मैं छोटी बेटी को साथ लेकर बाइक से कुछ ही मिनट में उसके ससुराल पहुंच गया। वहां घर के अंदर गए तो प्रियंका लेटी थी। पास में उसकी सास और दो ननद थीं।

मुझे देखकर बोली कि पेट दर्द हो रहा है। उसे तुरंत निजी हॉस्पिटल लेकर पहुंचा। वहां उसे इमरजेंसी में ले गए। डॉक्टर ने जहर का शक जताया। मेरे दामाद सुरेंद्र भी हॉस्पिटल पहुंच गए। प्रियंका को आईसीयू में ले गए, लेकिन तमाम प्रयासों के बाद भी बेटी बच नहीं पाई।


 
वहीं, जान देने के पीछे के कारणों की जोधपुर पुलिस जांच कर रही है। चूंकि प्रियंका की शादी हुए अभी दो महीने ही हुए थे, इसलिए दहेज, घरेलू कलह व प्रताडऩा की आशंका को लेकर पुलिस भी जांच कर रही है। प्रियंका के पति बतौर एलडीसी शिक्षा विभाग में कार्यरत हैं।

जबकि ससुर व आईएएस अधिकारी बीएल मेहरा बीकानेर में संभागीय आयुक्त हैं। उनका हाल ही में अजमेर ट्रांसफर कर दिया गया है, लेकिन बताया जा रहा है कि उन्होंने नई जगह अभी ज्वाइन नहीं किया है। प्रियंका के छोटे भाई नवीन कुमार ने बताया कि दीदी ने एमकॉम कर रखी थी।

शादी से पहले हमारी फैक्ट्री के अकाउंट्स का काम देखती थीं। 14 नवंबर को ही शादी हुई थी। सब कुछ नॉर्मल था। क्या हुआ, कुछ कह नहीं सकते। प्रियंका के पति सुरेन्द्र राजमहल स्कूल में एलडीसी के पद पर कार्यरत है। घटना वाले दिन वे नौकरी पर गए थे। स्कूल में काम के दौरान वह पत्नी के लिए परेशान भी थे।


जांच में सामने आया कि स्टाफ को नए साल की शुभकामनाएं दी, तब सुरेन्द्र ने पत्नी की तबीयत को लेकर चिंता जताई थी। उसने बोला पत्नी बीमार है। पेट दर्द व उल्टी हो रही है। सुरेन्द्र के स्टाफ ने बताया कि शादी के बाद से वो खुश नजर आता था। हमेशा पत्नी की तारीफ करता था। शादी के बाद दोनों घूमने भी जोधपुर से बाहर गए थे।


 
दरअसल जोधपुर हाईकोर्ट कॉलोनी निवासी प्रियंका उर्फ भावना ने 1 जनवरी को कीटनाशक का सेवन किया था। गंभीर हालत में निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उपचार के बीच शनिवार रात उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव का एमजीएच में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवा ससुराल वालों को सुपुर्द कर दिया।

रातानाडा थानाधिकारी मूलसिंह भाटी ने बताया कि आईएएस के पुत्र सुरेंद्र की शादी 14 नवंबर को शोभावतों की ढाणी पाल निवासी प्रियंका उर्फ भावना (25) के साथ हुई थी। पति-पत्नी दोनों हाईकोर्ट ए कॉलोनी में रहते थे।