हरियाणा के रोहतक में मिलता है ये विशालकाय पराठा, 50 मिनट में 3 खाने पर जिंदगीभर फ्री खाना और बीमा

Jobs Haryana, Eat three parathas in 50 minutes पराठे का नाम आते ही हमें भूख लगने लगती है। फिर चाहे कोई भी टाइम हो, सुबह के नाश्ते से लेकर रात तक पराठा एक ऐसी चीज है जिसे हम किसी भी समय खाने के लिए तैयार रहते हैं। लोगों का पराठे में इतनी दिलचस्पी देखते हुए
 

Jobs Haryana, Eat three parathas in 50 minutes

पराठे का नाम आते ही हमें भूख लगने लगती है। फिर चाहे कोई भी टाइम हो, सुबह के नाश्ते से लेकर रात तक पराठा एक ऐसी चीज है जिसे हम किसी भी समय खाने के लिए तैयार रहते हैं। लोगों का पराठे में इतनी दिलचस्पी देखते हुए एक दुकानदार ने ऐसी स्कीम निकाली है जिसे सुनकर आप भी दौड़कर एक बार तो उसके यहां पराठा खाना जरूर चाहेंगे।

ऐसे में अगर आपको कोई ये बोले की जिंदगी भर फ्री में पराठे खाने को मिल जाए तो कितने मजे की बात होगी। जिंदगी भर मुफ्त में खाना मिलने की बात सुनकर किसी को को भी मजाक लगना लाजिमी है लेकिन आपको बताते चलें कि ऐसा संभव हो सकता है। आपको ले चलते हैं एक ऐसे ढाबे में जहां पर आप जिंदगी भर मुफ्त में खाना प्राप्त कर सकते हैं तो आइए जानते हैं यह कैसे संभव है।

रोहतक-दिल्ली बायपास पर तपस्या पराठा जंक्शन है। इस पराठे की दुकान पर खुला चैलेंज है कि 50 मिनट में 3 पराठे खाओ और जिंदगी भर मुफ्त खाने का तोहफा पाओ। इस पराठा जंक्शन में आपको 40 अलग-अलग तरह के पराठे खाने को मिल सकते हैं जिसके कारण यह पराठा जंक्शन काफी मशहूर भी है।
तपस्या पराठा जंक्शन द्वारा दिया गया चैलेंज बड़ा ही अनूठा है। दरअसल जिंदगी भर मुफ्त खाना मिलने का चैलेंज यह है कि आपको 50 मिनट में यहां के तीन पराठे खाने होंगे। यदि आप 50 मिनट में तीन पराठे खा लेते हैं तो तपस्या पराठा जंक्शन आपको जिंदगी भर मुफ्त में खाना खिलाएगा।

यहां मिलने वाले पराठे की साइज व्यास में ये 2 फुट, वजन में 1200 ग्राम, इसकी स्टफिंग 700 ग्राम की होती है। इसके बाद यदि एक पराठे की कीमत की बात करें तो यह 150-350 रुपए का होता है।

40 मिनट में 3 पराठा खाने की बात को सुनकर हो सकता है आपके दिमाग में यह बात आई हो कि यह तो बहुत हीं आसान है लेकिन आपको बताते चलें कि अभी तक मात्र दो हीं ऐसे व्यक्ति हुए हैं जिन्होंने इस चैलेंज को पूरा किया है। रोहतक के रहने वाले अश्विनी और मध्यप्रदेश के महाराज ने तपस्या पराठा जंक्शन के इस चैलेंज को पूरा किया है जिसके बाद यह दोनों वहां पर मुफ्त में खाना खा रहे हैं।


इस पराठा जंक्शन के मालिक मुकेश गहलावत का कहना है कि वे इस कारोबार से 10 साल से जुड़े हैं और उन्होंने अपनी बेटी तपस्या के नाम पर इस पराठे जंक्शन का नाम रखा है एक तो 40 तरह की वैरायटी के पराठे खाने और दूसरी इसके द्वारा दिए गए नायाब चैलेंज को आजमाने करने के लिए दूर दूर से लोग आते रहते हैं।

यदि आप भी तपस्या पराठा जंक्शन के इस नायाब चैलेंज को आजमाना चाहते हैं तो आपको रोहतक-दिल्ली बायपास पर स्थित इस पराठा जंक्शन की ओर रुख करना होगा।