VIRAL STORY: बेडरूम में शाही ठाठ-बाठ से पलती हैं इस परिवार की तीनों गाय, नाम रखे हैGOPI,GANGA और पृथ| जानिए तीनों गायों की VIRAL कहानी 

 

VIRAL STORY: सोशल मीडिया पर जानवरों के बहुत से वीडियो और फोटो आपने देखे हैं। प्यारे-प्यारे जानवरों के ये फोटो आपको बहुत अच्छी लगती हैं। खूब लाइक भी इन वीडियो और तस्वीरों को मिलते हैं। अब आपको बताने जा रहे हैं राजस्थान का एक अनोखा किस्सा।

जोधपुर में एक परिवार ने अपने घर में तीन गायों को पाल रखा है, जिनकी संभाल राजशाही ढंग से की जाती है। परिवार के लोग गायों को अपने बेडरूम में घूमने, बैठने और खेलने की इजाजत देते हैं। परिवार ने वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी शेयर किया है।

खास बात है कि अपनी गायों का नाम गोपी, गंगा और पृथु रखा है। क्लिप में एक गाय कंबल ओढ़कर बिस्तर पर बैठी है, जबकि बैकग्राउंड में एक गाना बजता दिखता है।


 
राजस्थान स्थित जोधपुर के सुभाष नगर की एक महिला अपने घर में गाय और बछड़ों को एक बच्चे की तरह पाल रही है। उनका घर सोशल मीडिया पर काउ हाउस के नाम से मशहूर हो गया है।

जोधपुर की इस महिला का नाम संजू कंवर है। उन्होंने कहा कि भले ही सभी ने मंदिर जाकर भगवान शिव के वाहन नंदी की पूजा करते हैं, लेकिन सड़क पर गायों और बैलों को देखकर वे नजरअंदाज करके चले जाते हैं। उन्हें इस पर विश्वास नहीं है।

महिला ने बताया कि गाय पालतू जानवर हैं और किसी को नुकसान नहीं पहुंचाती। वहीं अगर घर में गायों को रखा जाए तो हर कठिन परिस्थितियां कट जाती है।


 
आज के समय में बहुत से लोगों के घर में गाय हैं। हालांकि, उन्हें खलिहान या तबेले में रखा जाता है, लेकिन राजस्थान की यह महिला इंसान के बच्चों की तरह ही गाय-बछड़े पालती है।

यह महिला एक दशक से अपने घर की देखभाल कर रही है। वह सारा दिन अपने पालतू जानवरों की देखभाल करने में बिताती है।