सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए 28 दिसम्बर करंट अफेयर्स के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न, यहाँ देखें|

 

Current Affairs प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सरकार द्वारा वर्ष में कई परीक्षाओं का आयोजन किया जाता है। जिनमे रेलवे, बैंकिंग, पुलिस, आर्मी, आदि आते हैं इन सब परीक्षाओं की तैयारी के लिए हम Daily Current Affairs 2021, Today Current Affairs in Hindi उपलब्ध करवा रहें हैं।

 लेख के माध्यम से 28 दिसम्बर 2021 से सभी करेंट अफेयर्स उपलब्ध करवाए जा रहें हैं। हिंदी करेंट अफेयर्स के प्रश्न उत्तर लेख में दिए गए है, जिन्हे हर दिन अपडेट किया जाता है।
 

1. रंगभेद के खिलाफ संघर्ष करने वाले किस देश के डेसमंड टूटू (Desmond Tutu) का 26 दिसंबर 2021 को निधन हो गया?

उत्तर :-  दक्षिण अफ्रीका


2. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (JDU) के किस राज्यसभा सदस्य का हाल ही में निधन हो गया है?
उत्तर :-  महेंद्र प्रसाद


3. किस देश के वैज्ञानिकों ने हाल ही में मानव जबड़े की मांसपेशियों के एक नए हिस्से की खोज की है?
उत्तर :-  स्विट्ज़रलैंड


4. हाल ही में किस टीम ने तमिलनाडु को हराकर पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है?
उत्तर :-  हिमाचल प्रदेश


5. आरबीएल बैंक के नए सीईओ एवं मैनेजिंग डायरेक्टर के रूप में निम्न में से किसे नियुक्त किया गया है?
उत्तर :-  राजीव आहूजा


6. श्रीलंका जल्द ही ‘त्रिंकोमाली तेल टैंक फार्म’ (Trincomalee oil tank farm) को संयुक्त रूप से विकसित करने के लिए किस देश के साथ लंबे समय से चले आ रहे समझौते पर हस्ताक्षर करने जा रहा है?
उत्तर :-  भारत


7. भारत की पहली स्वदेश निर्मित मिसाइल कार्वेट INS खुकरी (P49) को 24 दिसंबर 2021 को विशाखापत्तनम में कितने साल की सेवा के बाद सेवामुक्त कर दिया गया?
उत्तर :-  32 साल


8. सुशासन दिवस (Good Governance Day) निम्न में से किस दिन मनाया जाता है?
उत्तर :-  25 दिसंबर


9. किस टीम ने तमिलनाडु को हराकर पहली बार विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है?
उत्तर :-  हिमाचल प्रदेश


10. शीतकालीन ओलम्पिक 2022 के लिए किसे भारतीय दल के सेफ डी मिशन के रूप में नियुक्त किया गया है?
उत्तर :-  हरजिंदर सिंह