हरियाणा सरकार ने 15 जनवरी को आधे दिन की छुट्टी का किया ऐलान, आदेश जारी

 
  हरियाणा सरकार ने श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाश उत्सव के अवसर पर  'नगर कीर्तन' के उपलक्ष्य में चंडीगढ़ स्थित अपने विभागों, बोर्डों और निगमों के सभी कर्मचारियों के लिए 15 जनवरी, 2024 (सोमवार) को आधे दिन (दोपहर बाद ) को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।

मानव संसाधन विभाग की ओर से इस आशय की अधिसूचना जारी की गई है।