हरियाणा के मुख्यमंत्री ने की बड़ी घोषणा, सिहमा गांव को दिया उप-तहसील का दर्जा

 

Haryana News: हरियाणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आज महेंद्रगढ़ जिला के गांव सिहमा के ग्राम वासियों को बड़ा तोहफा देते हुए सिहमा को उप-तहसील का दर्जा देने की घोषणा की। मुख्यमंत्री महेंद्रगढ़ जिला के सिमहा गांव में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मनोहर लाल ने कहा कि गांवों के विकास के लिए ई-टेंडरिंग व्यवस्था नींव का पत्थर साबित होगी।

इससे जहां पारदर्शिता आएगी, वहीं कार्य में प्रयोग की जाने वाली निर्माण सामग्री की गुणवत्ता को भी सुनिश्चित किया जा सकेगा। साथ ही लागत भी कम होगी।

सरपंचों को किया पूरी तरह से सक्षम
 

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने विकास कार्य करवाने के लिए सरपंचों को पूरी तरह से सक्षम किया है। अब किसी कार्य की स्वीकृति के लिए चंडीगढ़ फाइल भेजने की जरूरत नहीं है।

सरकार का सकारात्मक 


उन्होंने कहा कि अब सारा काम कंप्यूटर में दर्ज होगा और विकास कार्य का पूरा लेखा जोखा आसानी से रखा जा सकेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सकारात्मक कदम उठाए हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली आदि को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं।