इस राज्य में विद्युत उत्पादन निगम भर्ती परीक्षा हुई स्थगित, जानें डिटेलन

Chopal Tv, Uttar Pardesh दुनियाभर के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना अपने चर्म पर है। ऐसे में राज्यों में होने वाली कई भर्तियों पर रोक लगा दी है। और भर्ती परीक्षाएं भी पोस्टपोन की जा रही है। उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने विभिन्न पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को अगले
 

Chopal Tv, Uttar Pardesh

दुनियाभर के साथ उत्तर प्रदेश में कोरोना अपने चर्म पर है। ऐसे में राज्यों में होने वाली कई भर्तियों पर रोक लगा दी है। और भर्ती परीक्षाएं भी पोस्टपोन की जा रही है।

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने विभिन्न पदों के लिए होने वाली भर्ती परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। जिनमें कई पदों के लिए होने वाली परीक्षाएं शामिल हैं।

बता दें कि सहायक अभियंता, यांत्रिक पद कोड-1, पद कोड-2/इलेक्ट्रॉनिक्स इंस्ट्रूमेंटेशन, सहायक अभियंता प्रशिक्षु, सहायक समीक्षा अधिकारी, पद कोड-5, पद कोड-6, पद कोड-7, स्टाफ नर्स, एवं टेक्नीशियन श्रेणी-II, इलेक्ट्रीशियन आदि पदों की भर्ती के लिए कम्प्यूटर बेस्ड टेस्ट  को स्थगित कर दिया है.

इस संबंध में यूपीआरवीयूएनएल ने अपनी अधिकारिक वेबसाइट पर सूचना प्रकाशित की है। जिसके अनुसार इस भर्ती परीक्षा के लिए जल्द ही नई तिथि का एलान किया जाएगा। जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती परीक्षा का आयोजन 9 मई 2021, 16 मई 2021, 21 मई 2021 और 22 मई 2021 को विभिन्न केंद्रों पर किया जाना था।