सरकारी नौकरियां: IT कंपनियों में बंपर भर्तियां, रिपोर्ट में किया ये दावा

Chopal Tv, New Delhi कोरोना महामारी की वजह से साल 2020 में लगे लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर नौकरियों पर पड़ा। लाखों लोग बेरोजगार हो गए। लेकिन धीरे-धीरे कंपनिया वापसी करने में लगी है। ऐसे में IT और IT सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की बंपर भर्ती चल रही है। IT कंपनी TCS ने
 

Chopal Tv, New Delhi

कोरोना महामारी की वजह से साल 2020 में लगे लॉकडाउन का सबसे ज्यादा असर नौकरियों पर पड़ा। लाखों लोग बेरोजगार हो गए। लेकिन धीरे-धीरे कंपनिया वापसी करने में लगी है। ऐसे में IT और IT सेक्टर से जुड़ी कंपनियों में कर्मचारियों की बंपर भर्ती चल रही है।

IT कंपनी TCS ने वित्तवर्ष 2021 के पहले नौ महीनों में 21 हजार कर्मचारियों की भर्ती की। इस दौरान इन्फोसिस ने 7 हजार और विप्रो ने साढ़े 7 हजार कर्मचारियों को भर्ती किया। HCL ने वित्तवर्ष 2021 की पहली तीन तिमाहियों में साढ़े 6 हजार कर्मचारियों की भर्ती की।

इतना ही नहीं अमेरिकन मल्टीनेशनल टेक्नोलॉजी कंपनी कॉग्नीजेंट ने 2020 में 17 हजार कर्मचारियों को भर्ती किया तो वहीं 2021 में कंपनी और 23 हजार कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना पर काम कर रही है।

फ्रांस की टेक्नोलॉजी कंपनी कैपजेमिनी की भी 2021 में 30 हजार कर्मचारियों को भर्ती करने की योजना है जो कि बीते वर्ष के मुकाबले करीब 25 फीसदी अधिक होगा।

आईटी सेक्टर में भर्तियों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि 2022 में ऑफिस स्पेस में जबरदस्त डिमांड देखने को मिल सकती है। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट फर्म एनॉरॉक  की एक रिपोर्ट के मुताबिक देश की टॉप इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी और इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी इनेबल सर्विस कंपनियों के बिजनेस में मजबूत तेजी देखने को मिली।

ज्यादातर बिजनेस ऑनलाइन प्लेटफार्म पर आ गए, लिहाजा बीते साल और मौजूदा वित्तवर्ष में कंपनियों को ज्यादा कर्मचारियों की भर्ती करनी पड़ी। फिलहाल ज्यादातर कंपनियों ने घर से काम करने की सुविधा दे रखी है लेकिन हालात सामान्य होते ही कर्मचारी ऑफिस लौटेंगे और कोविड नियमों को देखते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए जायेगी।

अब नए ऑफिस लो डेंसिटी फॉर्मूले पर डिजाइन किए जाएंगे। यानि मौजूदा वर्क प्लेस के मुकाबले करीब 33% ज्यादा जगह की जरूरत पड़ेगी।