Agriculture News: बर्फ है या फल ? समझ पाना है मुश्किल...बाजार में तेजी से बढ़ रही मांग

 

Agriculture News: भारत एक कृषि प्रधान देश है। देश के किसान मुनाफा देने वाली फसलों की खेती करके अपनी आमदनी बढ़ा रहे है। बता दें करीब 55 से 60 प्रतिशत जनसंख्या खेती पर निर्भर है।

बहुत से किसान अलग अलग प्रकार की खेती करके लाखों-करोड़ों रुपये कमा रहे हैं। इस बीच आज ऐसी खेती के बारे में बताने जा रहे है जिससे करके किसान मोटा पैसा छाप रहे है। बता दें वह ताड़गोला फल की खेती है, जिसके बारे में बहुत कम लोग ही जानते है।

यह दिखने में बर्फ की तरह है। इसके बर्फ की तरह दिखने की वजह से इसे आइस एप्पल के नाम से भी जाना जाता है। गर्मियों में लोग इसे बड़े चाव से खाते हैं। वहीं बाजारों में भी इसकी मांग बनी रहती है। बता दें इसकी खेती कोंकण, गोवा, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में की जाती है। चलिए जानते है इसके बारे में पूरी जानकारी....

किसान कर रहे बम्पर कमाई

बता दें देश के कुछ राज्य जैसे महाराष्ट्र, तमिलनाडु और उड़ीसा के ज्यादातर इलाकों में ताड़गोला उगाकर किसान अच्छी कमाई कर रहे हैं। भारत के अन्य कई राज्यों में भी अब इसकी खेती की जाने लगी है। लेकिन इन राज्यों में किसान व्यावसायिक तौर पर इसका उपयोग नहीं करते है। वहीं विशेषज्ञों के मुताबिक किसान ताड़गोला की खेती कर बंपर मुनाफा कमा सकते हैं।

इसकी खेती में ऐसी मिटी का न करें उपयोग

ताड़गोला की खेती करने वाले किसान इस बात का ध्यान रखें कि ताड़गोला की खेती करते वक्त तटीय रेतीली मिट्टी का उपयोग नहीं करें । वहीं इसका पौधा 33 से 35 डिग्री सेल्सियस में अच्छी तरह से विकास करता है ,इस दौरान उसे अच्छी बारिश की आवश्यकता पड़ती है, इसलिए जुलाई अगस्त के महीने में इसके पौधे को खेती में लगाना सबसे सही समय माना जाता है।

ताड़गोला खाने के ये जबर्दस्त फायदे

ताड़गोला का सेवन शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है। क्योंकि इसमें कैलोरी, फैट, फाइबर, शुगर, प्रोटीन, सोडियम, विटामिन बी6 और जिंक प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसका औषधीय गुण पित्त को बाहर निकालने और वीर्य की संख्या को बढ़ाता है। साथ ही शरीर में खून को साफ रखने में भी मददगार होता है।