हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने संगठन में किया विस्तार, 256 पदाधिकारी नियुक्त, देखें सूची

 
 

आम आदमी पार्टी ने आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों को देखते हुए पदाधिकारियों की घोषणा की है। सोमवार को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री डॉ़ संदीप पाठक ने 256 पदाधिकारियों की सूची जारी की। इसमें जिला मीडिया प्रभारी और प्रदेश प्रवक्ताओं की सूची भी शामिल है। 

वहीं लोकसभा उपाध्यक्ष, जिला अध्यक्ष और प्रदेश और जिला संयुक्त सह सचिव समेत कई पदों पर नियुक्ति की है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष डॉ़ सुशील गुप्ता ने बताया कि पार्टी मजबूती से लोकसभा और विधानसभा चुनाव लड़ेगी। 

नई सूची में कुल 290 नए पदाधिकारियों को जगह मिली है। इसमें प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी एडवोकेट निशांत आनंद, डॉ़ सारिका वर्मा, अभिजा द्विजा, एडवोकेट नवीन दूबलधन, सुरेंद्र सिंह राठी, वीरेंद्र शर्मा और उमेश शर्मा को मिली।

किसान विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष को रणबीर छिक्कारा और महिला विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी शीतल मान को दी है।

एडवोकेट बहल सिंह बेनीवाल को हाईकोर्ट सेल के सह-सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। एडवोकेट दिनेश यादव को यूथ विंग के प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। 

अंबाला लोकसभा उपाध्यक्ष जसवंत सिंह और सिरसा के लोक सभा उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी बीबो इंदौरा को दी गई। 

वहीं अंबाला जिला अध्यक्ष करणवीर लौट को बनाया गया। इसके साथ ब्लॉक, वार्ड, सर्किल प्रेसिडेंट भी नियुक्त किए। वहीं जिला और प्रदेश संयुक्त सचिव भी बनाए गए।

ये बने जिला मीडिया प्रभारी
हरेंद्र आर्य को पलवल, मनोज अन्ना को रेवाड़ी, अंकित जुनेजा को गुरुग्राम, मोहम्मद मुर्तजा को नूंह, रजय कुमार को झज्जर, शिव मोहन गुप्ता को रोहतक, हरी सिंह को महेंद्रगढ़, संजीव अकील को पंचकूला, विनोद कुमार को कैथल, दीपक बग्गा को पानीपत, हनी कालरा को करनाल, अमरदत्त भारद्वाज को सोनीपत, डॉ. गणेश कौशिक को जींद, 

सीताराम को हिसार, प्रदीप सचदेवा को सिरसा, दीपक भांभू को फतेहाबाद, सुमित सिहाग को चरखीदादरी, दीप हिंदुस्तानी को भिवानी, राजेश कुमार को यमुनानगर, राजेश सैनी को कुरुक्षेत्र और हरजिंदर सिंह को कैथल का मीडिया प्रभारी बनाया है।