UPSC CSE 2022 Final Result: यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा का 26 मई से पहले जारी हो सकता है रिजल्ट, इंटरव्यू खत्म होने के बाद आई अपडेट

 

UPSC CSE 2022 Final Result: UPSC अपनी ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर सिविल सेवा 2022 का फाइनल रिजल्ट कभी भी जारी कर सकता है। 

यूपीएससी ने 03 चरणों में सिविल सेवा 2022 के उम्मीदवारों के पर्सनल इंटरव्यू आयोजित किए, जिसका तीसरा और फाइनल फेज 18 मई, 2023 को समाप्त हुआ।

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा घोषित सिविल सेवा मेन 2022 रिजल्ट के मुताबिक, सिविल सेवा प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा में सफल होने वाले लगभग 2,529 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था।

हालांकि यूपीएससी ने ऑफिशियल तौर पर सिविल सेवा 2022 के फाइनल रिजल्ट की तारीख जारी नहीं है। लेकिन हर साल यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा से पहले सिविल सेवा रिजल्ट घोषित करता है। 

इस बार सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2023 रविवार 28 मई, 2023 को तय है। इसलिए इस बात की संभावना है कि CSE 2023 का फाइनल रिजल्ट 26 मई, 2023 से पहले घोषित किया जा सकता है।