Sapna Chaudhary in Cans Festival: हरियाणवी कलाकार सपना चौधरी ने तोड़ा फैंस का दिल, Cans Festival में नहीं दिखी हरियाणवी ड्रेस

 

हरियाणवी सुपरस्टार सपना चौधरी को कौन नहीं जानता। सपना चौधरी आज एक डांसर सिंगर से ज्यादा एक सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। 
सपना चौधरी आज केवल हरियाणा और भारत में ही सीमित नहीं हैं, उनकी फैन फॉलोइंग पूरी दुनिया में फैली हुई है। 

हाल ही में सपना ने कांस 2023 में डेब्यू किया। उन्होंने रेड कारपेट पर अपना जलवा बिखेरा। इस मौके पर सपना ने 30 किलो का गाउन  पहना जिसमे वह बेहद खूबसूरत तो लग रही थी लेकिन कई फैंस को उनका ये लुक पसंद नहीं आया। 

सपना के फैंस को उम्मीद थी कि सपना चौधरी जिस कल्चर से फेमस हुई है शायद कांस में वह उसी कल्चर की ड्रेस में नज़र आएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। सपना ने अपने फैंस की उमीदों पर फेर दिया और वह हरियाणवी ऑउटफिट की बजाय वेस्ट्रन ऑउटफिट यानि हैवी गाउन में नज़र आयी। 

यही नहीं इस गाउन की वजह से भी सपना को ट्रोल किया गया। क्योकि सपना इस ड्रेस को केरी नहीं कर पा रही थी। उनकी एक वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो फैंस ने ऐसी ऐसी प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा जब सम्भलता नहीं है तो पहनना जरूरी है क्या।