Ram Rahim: राम रहीम को लेकर असली नकली का फैसला हुआ, कोर्ट ने कहीं ये बड़ी बात, जाने पूरी खबर

 डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का असली-नकली मामला अब खत्म हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 13 मार्च को इस याचिका को खारिज कर दिया है।
 

Ram Rahim : डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम का असली-नकली मामला अब खत्म हो गया है। सुप्रीम कोर्ट ने 13 मार्च को इस याचिका को खारिज कर दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाकर्ता मोहित इंसा से कहा कि आपकी मांग आर्टिकल 32 के तहत पूरी नहीं की जा सकती है।

याचिकाकर्ता ने पहचान के लिए डेरा प्रमुख को अदालत में पेश किया था क्योंकि उसने दावा किया था कि राम रहीम फर्जी था। सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका 12 नवंबर 2022 को दायर की गई थी और कोर्ट ने 28 फरवरी को इसे स्वीकार कर लिया और 13 मार्च को सुनवाई की तारीख तय की।

हाईकोर्ट ने याचिका भी खारिज कर दी है

इससे पहले जुलाई 2022 में राम रहीम की पैरोल के वक्त मोहित इंसा और 19 अन्य ने पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट में पीएलए दायर की थी। लेकिन हाईकोर्ट ने इसे खारिज करते हुए फटकार लगाई कि फिल्म नहीं चल रही है।

मानहानि का दावा

डेरा ट्रस्टी ने मोहित इंसा के खिलाफ दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है। इसके साथ ही सिरसा कोर्ट में मोहित इंसा के खिलाफ धार्मिक भावनाएं भड़काने का केस दर्ज किया गया है। बता दें कि डेरा प्रेमियों का एक वर्ग डेरा प्रबंधन के खिलाफ है। फेथ वर्सेज वर्डिक्ट नाम के इस पेज पर डेरा प्रेमी प्रबंधन के खिलाफ अपने विचार साझा करते हैं।

राम रहीम को 40 दिन की पैरोल
राम रहीम साल 2023 में 21 जनवरी को रोहतक की सुनारिया जेल से छूटकर आया था। वह यूपी के बरनावा आश्रम में ठहरा हुआ था। इस दौरान उन्होंने तीन गाने लॉन्च किए। राम रहीम को 3 मार्च को वापस जेल भेज दिया गया था। इससे पहले साल 2022 में उन्हें 90 दिन की पैरोल मिली थी। बता दें कि राम रहीम 2017 से साध्वी के यौन शोषण के दो मामलों में 20 साल की सजा काट रहा है। इसके बाद उन्हें छत्रपति हत्याकांड और रंजीत हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई है।