Punjab Armed Police: पंजाब आर्म्ड पुलिस 82 बटालियन की आजादी से पहले की तोप चोरी, 3 फीट लंबी और 300 किलो के करीब थी भारी, जानिए पूरा मामला 

 

Punjab Armed Police:  पंजाब आर्म्ड पुलिस 82 बटालियन की तोप चोरी हो गई है। यह करीब 3 फीट लंबी और 300 किलो के करीब भारी थी।

 आपको बता दें की यह घटना चंडीगढ़ के सबसे पॉश इलाका कहे जाने वाले सेक्टर 1 स्थित  GO मैस के गेट से चोरी हो गई। 

सबसे अहम बात यह है कि तोप को हेरिटेज की श्रेणी में रखा गया था। मैस के गेट पर यह तोप लगभग 10 साल से रखी थी।

 चोरी के इस मामले में सेक्टर-3 थाने में IPC की धारा 379 के तहत केस दर्ज किया गया है।

तोप चोरी का 15 दिन बाद हुआ खुलासा

तोप चोरी का खुलासा लगभग 15 दिन बाद हुआ है। चोरी की यह घटना बीते 5 और 6 मई की रात की बताई जा रही है।

 बताया जा रहा है कि तोप के चोरी होने की जानकारी लगभग 15 दिन पहले सब इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार को लगी थी।

 इसकी सूचना उन्होंने तुरंत 82 बटालियन के कमांडेंट बलविंदर सिंह को दी जो PPS अफसर हैं।


यह है पंजाब आर्म्ड पुलिस की तोप

यह हेरिटेज तोप पंजाब आर्म्ड पुलिस की काफी अहम धरोहर थी। इसे लगभग डेढ़ वर्ष पहले 82 बटालियन के स्टोर रूम में शिफ्ट कर दिया गया था।

 जिसके बाद एक बार फिर इसे लोगों के सामने प्रदर्शन के लिए रखा गया था।

 दूर दराज क्षेत्र से इस तोप को देखने के लिए लोग आते थे। यह काफी अहम तोप थी।

चोरी में थे 5 लोगों 

चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि यह तोप काफी भारी है और इसे कोई एक व्यक्ति चुराकर नहीं ले जा सकता।

 इसमें संभवतः 4 से 5 लोगों के शामिल होने की संभावना जताई गई है। जिस जगह यह तोप रखी गई थी वहां पर कोई भी सीसीटीवी कैमरा नहीं था। 

ऐसे में पुलिस के लिए आरोपियों को तलाशना मुश्किल बना हुआ है।

 पीपीएस अफसर कमांडेंट बलविंदर सिंह की शिकायत पर थाना पुलिस ने यह केस दर्ज किया है।