Railway News: तीन महीने तक इस रूट पर बंद रहेगी नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस, जानें वजह

कोहरे को देखते हुए रेलवे ने सहारनपुर से गुजरने वाली जालंधर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस को तीन महीने के लिए बंद करने का बड़ा फैसला लिया है।
 

Railway News: कोहरे को देखते हुए रेलवे ने सहारनपुर से गुजरने वाली जालंधर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस को तीन महीने के लिए बंद करने का बड़ा फैसला लिया है।

अधिक जानकारी के लिए बता दें कि अंबाला डिवीजन के डीआरएम मंदीप सिंह भाटिया ने बताया कि ट्रेन नंबर 14681 नई दिल्ली-जालंधर सिटी सुपर एक्सप्रेस 1 दिसंबर से 29 फरवरी 2024 तक अंबाला कैंट-जालंधर सिटी के बीच रद्द रहेगी.

केवल अम्बाला कैंट तक चलेगी

वापसी में ट्रेन संख्या 14682 जालंधर सिटी-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस 2 दिसंबर से 1 मार्च 2024 तक जालंधर-अंबाला कैंट के बीच नहीं चलेगी। यह ट्रेन नई दिल्ली से अंबाला कैंट तक ही संचालित होगी।