Madhuri dixit mother passed away: माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का निधन, 91 की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
Mar 12, 2023, 13:15 IST
Madhuri dixit mother passed away : माधुरी दीक्षित की मां स्नेहलता दीक्षित का आज 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने रविवार, 12 मार्च को मुंबई स्थित अपने आवास पर अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार आज दोपहर 3 बजे वर्ली के श्मशान घाट में होगा।
इस खबर को साझा करते हुए माधुरी दीक्षित और उनके पति श्रीराम नेने ने लिखा कि हमारी प्यारी आई, स्नेहलता दीक्षित आज सुबह अपने प्रियजनों से घिरी शांति से चली गईं।
पिछले साल अपनी मां के 90वें जन्मदिन पर माधुरी दीक्षित ने सोशल मीडिया पर एक प्यार भरा नोट लिखा था। "जन्मदिन मुबारक हो, ऐ! वे कहते हैं कि एक माँ एक बेटी की सबसे अच्छी दोस्त होती है।
आपने मेरे लिए जो कुछ भी किया है, आपने जो सबक सिखाया है, वह मेरे लिए सबसे बड़ा उपहार है। मैं आपके केवल अच्छे स्वास्थ्य और खुशी की कामना करती हूं।