Haryana News:  घर में आग लगने से जिंदा जला युवक, दोनों भाई देर रात बिस्कुट-चाय पीकर थे सोए, जानिए क्या और कहां का है मामला

 

Haryana News: हरियाणा में पानीपत के विकास नगर में एक घर में देर रात आग लग गई। जिसके कारण घर में सोये एक युवक की जिन्दा जलने से मौत हो गई। 

आग की सूचना  स्थानीय लोगों ने कंट्रोल रूम नंबर डायल 112 पर दी। साथ ही दमकल को भी सूचित किया गया। 

सूचना मिलते ही पुलिस व दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची।

आग को बुझाने का काम शुरू किया गया। 

आग बुझने के बाद जले हुए शव को सिविल अस्पताल भिजवाया गया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवाया दिया है। 

हालांकि घर में आग कैसे लगी?, इसके बारे में अभी तक कुछ स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस और फायर ब्रिगेड इसकी जांच कर रही है।


रात करीब 11:30 बजे की घटना

घटना रात करीब 11:30 बजे की है। यहां कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से 30 वर्षीय राजू जिंदा जल गया।

 गैलरी में सो रहे भाई का धुआं की वजह से दम घुटने लगा तो उसकी नींद खुल गई।

 इसके बाद बड़े भाई को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाया। करीब 1 घंटे बाद आग पर काबू पाया गया।

रात को दोनों भाई चाय-बिस्किट खाकर सोए थे

विकास नगर के महेश कुमार ने बताया कि वे दो भाई हैं। तीन बहनों की शादी हो चुकी है।

 मां 20 दिन पहले बहन के पास नैनीताल गई थी। वह भाई राजू के साथ चिनाई मिस्त्री के पास मजदूरी करता है।

 बुधवार शाम करीब 6:30 बजे दोनों भाई काम से आए थे।

फिर घर की सफाई की। देर होने के कारण खाना नहीं बनाया।

 सिलेंडर खत्म होने की वजह से चूल्हे पर चाय बनाकर बिस्किट खाकर लेट गए थे। दोनों भाई गैलरी में चारपाई पर फोन चला रहे थे।

 करीब 11:00 बजे उसे नींद आ गई। राजू कमरे में जाकर सो गया। नींद खुली तो घर में आग लगी हुई थी।

राजू को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन वह नहीं बचा। अंतिम समय में उसकी एक ही लाइन सुनी कि मुझसे निकला नहीं जा रहा।