Haryana News: हरियाणा में 6 बच्चों की माँ प्रेमी साथ फरार, युवक रिश्ते में है मौसी का लड़का, जानिए क्या और कहां का है मामला 

 

Haryana News: हरियाणा के हिसार में एक 6 बच्चों की माँ अपने प्रेमी साथ फरार हो गई है। महिला की आयु 34 वर्षीय है।  वह पति के घर से 10 हजार कैश भी साथ ले गई।  

पीड़ित पति ने अपनी मौसी के लड़के पर शक जताया है कि वह उसकी पत्नी को भगा ले गया। क्योंकि वह भी गायब है।

मामला को लेकर  पति ने सदर थाना में पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत दी है। 

वहीं मौसी के लड़के रितिक के धारा 363, 366, 506 खिलाफ के तहत मामला दर्ज करवाया है।

क्या है मामला 

पुलिस को दी शिकायत में पति ने बताया कि उसकी शादी 2001 में हुई थी। शादी से उसकी 4 लड़कियां और 2 लड़के हैं। 19 मई को वह मजदूरी करने गया था। 

दोपहर 12 बजे के करीब खाना खाने के लिए घर आया था। वह खाना खाने के बाद सो गया। 

करीब एक बजे उठा तो देखा कि उसकी पत्नी घर पर नहीं है। आस-पास ढूंढा, लेकिन वह कहीं नही मिली।

 इसके बाद घर का सामान चैक किया तो घर से 10 हजार रुपए गायब मिले।

पति ने दी शिकायत

पति ने बताया कि पत्नी की तलाश करने के दौरान पता चला कि मेरी मौसी का लड़का रितिक घर से गायब है। 

उसकी पत्नी और रितिक दोनों फोन पर बात करते थे। इसी बात को लेकर कई बार कहासुनी भी हुई है। 

रितिक ने मुझे कई बार गोली मारने की धमकी भी दी। सदर थाना पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए महिला की तलाश शुरू कर दी है।

 वही रितिक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।