Haryana News : हरियाणा में दिनदिहाड़े दादा-पौता को गोलियों से भूना, किये 30 राउंड फायर, जानिए क्या है पूरा मामला 

हरियाणा के सोनीपत से एक बड़ा मामला सामने आ  रहा है। जिसमे दादा-पौता की सरेआम गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई।
 

Haryana News :  हरियाणा के सोनीपत से एक बड़ा मामला सामने आ  रहा है। जिसमे दादा-पौता की सरेआम गोलियों से भून कर हत्या कर दी गई। बाइक व गाड़ियों में सवार होकर आये 10-12 बदमाशों ने चाचा भतीजे पर 25 से 30 राउंड गोलियां चलाई। जिससे इलाके में दहशत का माहौल हो गया। गोलियां लगने से दोनों दादा-पौता की मौके पर ही मौत हो गई। 

जानकारी के अनुसार हरियाणा के सोनीपत के गोहाना क्षेत्र के गांव लाठ में दादा-पौता बाइक पर सवार होकर निकले ही थे कि जब वे गांव से बाहर गोहाना-सोनीपत रोड पर अड्डे पर पहुंचे तो बाइक व गाड़ियों में सवार होकर आये युवकों ने उनको घेर लिया। जिसके बाद उन्होंने ताबड़तोड़ गोलियां चलानी शुरू कर दी। 

गोलियां चलने से लोग डर गए और घरों और दुकानों में दुबक गए। दोनों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन उनको गोलियों ने भून दिया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि  लाठ गांव में 22 अप्रैल को सूरज नाम के युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई थी। 

दादा-पौता की हत्या को इसी का बदला माना जा रहा है। पुलिस ने सूरज हत्याकांड में गांव के ही विक्की और विजय उर्फ भठरा को गिरफ्तार किया है। दोनों फिलहाल जेल में है। शुक्रवार को बदमाशों ने दादा-पौता को गोलियों से भून दिया।

इस मामले को लेकर गोहाना सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ने बताया कि लाठ गांव में दो व्यक्तियों की गोली मार कर हत्या की गई है। वहीं पुलिस छानबीन में लगी है इसके साथ ही परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।