Gold Silver Price : धड़ाम से गिरे सोना-चांदी के दाम, फटाफट जाने 10 ग्राम सोने के रेट 

सोना-चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी है। इसकी वजह है कि सोने की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट आई है।
 

Gold Silver Price : सोना-चांदी के खरीदारों के लिए खुशखबरी है। इसकी वजह है कि सोने की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट आई है। जहां सोने के दाम में गिरावट आई है वहीं चांदी के दाम में उछाल आया है। आप भी देखें आज के ताजा रेट।   

आज क्या है सोने-चांदी की कीमत?

आज 24 कैरेट दस ग्राम सोने के दाम घटकर 58489 रुपये पहुंच गए हैं। वहीं, 22 कैरेट 10 ग्राम सोना आज 53791 रुपये का हो गया है। इसके अलावा 18 कैरेट सोने के दाम 44043 पर आ गए हैं। वहीं, 14 कैरेट आज सस्ता होकर 34354 रुपये में आ गया है। इसके अलावा एक किलो चांदी आज 70793 रुपये की हो गई है। 

ऐसे जानें सोने का भाव

अगर आप देश के सर्राफा बाजारों में सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो पहले रेट की जानकारी ले लें। इसके लिए आपको बस इस नंबर 8955664433 पर मिस्ड कॉल देना होगा और आपके फोन पर मैसेज आ जाएगा. इसमें आपको सोने के रेट की ताजा जानकारी दी जाएगी।