गर्लफ्रेंड की चाकू से मारकर की हत्या, शव के टुकड़े कर फ्रिज में छिपाया, जाने कहां का है मामला 
 

दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस है के बाद अब एक और ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है।
 

दिल्ली के श्रद्धा मर्डर केस है के बाद अब एक और ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। हैदराबाद में एक युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड की चाकू मारकर हत्या की। लेकिन इसके बाद जो हुआ वह जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। 

गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद युवक ने पत्थर काटने वाली दो मशीनें खरीदीं। जिससे उसने महिला के शव के टुकड़े किए और सिर अलग कर इन्हें पॉलिथीन में डालकर फ्रिज में रख दिया।

इसके कुछ दिन बाद उसने शव को कूड़े के ढेर के पास फेंक दिया। इसके बाद सभी सबूत मिटाए। 

इतना ही आरोपी युवक मृतक महिला के फोन से उसके जानने वालों को मैसेज भी करता रहा, ताकि लोगों को लगे कि वह अभी जिंदा है। 

थियागलगुडा रोड पर कचरा डंपिंग वाली जगह से एक काले रंग की पॉलिथीन में महिला का कटा हुआ शव मिला था। इसके बाद इसकी सुचना पुलिस को दी। 

पुलिस ने मृतक महिला की पहचान येरम अनुराधा रेड्डी के तौर पर की। अनुराधा की उम्र 55 साल थी। उसके 48 साल के चंद्र मोहन के साथ 15 साल से अवैध संबंध थे। अनुराधा के पति ने उसे काफी पहले छोड़ दिया था, ऐसे में वह चंद्रमोहन के घर में ही रह रही थी। 

  मिली जानकारी के अनुसार अनुराधा ब्याज पर पैसे देने का काम करती थी। चंद्र मोहन ने भी अनुराधा से 2018 में 7.00 लाख रुपये लिए थे। अनुराधा चंद्र मोहन से पैसे लौटाने के लिए कह रही थी, लेकिन चंद्रमोहन पैसे नहीं लौटा रहा था। ऐसे में दोनों के बीच में इस बात को लेकर झगड़ा चलता रहता था। 

दोनों के बीच 12 मई को पैसे को लेकर फिर झगड़ा हुआ। इस दौरान चद्रमोहन ने अनुराधा पर चाकू से हमला कर दिया जिस वजह उसकी मौत हो गई।  

मृतक के शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने सबसे पहले दो पत्थर काटने वाली मशीनों को खरीदा। जिसकी मदद से उसने सिर काटा। इसके बाद उसने शव के कई टुकड़े किए। 

इसके बाद उसने सर को काले रंग की पॉलिथीन में में रखकर फ्रिज में छिपा दिया। जबकि बाकी धड़ को सूटकेस में रख दिया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।