बड़ी बहन अपने प्रेमी के साथ बना रही थी संबंध, 9 साल की छोटी बहन ने देखा तो काटकर एसिड से जलाया, जाने मामला 

 

13 साल की नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी छोटी 9 साल बहन की इस खौफनाक तरीके से हत्या की जिसे जानकर आपके भी रोंगटे खड़े हो जाएंगे। यह मामला बिहार के हाजीपुर से सामने आया है। 

यहां पुलिस ने 9 साल की एक नाबालिग लड़की की हत्या के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि मासूम की हत्या बेहद ही खौफनाक तरीके से की गई है। 

पुलिस द्वारा जानकारी के मुताबिक 13 साल की एक नाबालिग लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सगी छोटी बहन की हत्या की। 

इसके बाद मासूम के शव को 4 दिन तक बक्से में बंद करके रखा। जब उनको पकड़े जाने का डर हुआ, तो दोनों ने मिलकर नाबालिग के शव के टुकड़े कर एसिड से जला दिए और घर के पीछे फेंक दिया। 

जानकारी मिलते ही पुलिस ने 19 मई को FSL और डॉग स्क्वायड की टीम का सहारा लिया। जिसके बाद नाबालिक की हत्या का खुलासा हुआ है। 

पुलिस ने बताया कि मृतक लड़की की बड़ी बहन की उम्र महज 13 साल है। उसका गांव के एक लड़के के साथ अफेयर चल रहा था। 
 
15 मई की रात को 9 साल की छोटी बहन ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद किसी को बताने के डर से दोनों ने मिलकर बच्ची की हत्या कर दी और शव को बक्से में बंद कर रख दिया। 

पुलिस ने मामले की जांच जुटाते हुए आरोपी बहन और उसके प्रेमी के साथ मृत लड़की की एक चाची को भी गिरफ्तार किया है।