रिटायरमेंट के बाद इस बूढ़े शख्स ने की जवान लड़की से शादी, दुल्हन फोन पर करती रही जानू जानू

 

Yuva Haryana :रिटायरमेंट के बाद ऐश करने वाले धरमवीर हरियाणा एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गए हैं। इस बार वे कम उम्र की दुल्हन के साथ सात फेरे लेते हुए नजर आ रहे हैं।

धरमवीर हरियाणा असल में पंकज राठी नाम के एक युवा व्यक्ति हैं जो सोशल मीडिया पर मनोरंजक वीडियो के लिए जाने जाते हैं। कुछ महीने पहले उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वे रिटायरमेंट के बाद अपने परिवार को कोई पैसा नहीं देने की बात कह रहे थे।

इसके बाद वे कई वीडियो में रशियन गर्लफ्रेंड और अफ्रीकन लड़की के साथ दिखे थे। अब उनका एक नया वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वे एक कम उम्र की लड़की के साथ शादी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

वीडियो में धरमवीर अपनी शादी का जश्न मनाते हुए दिख रहे हैं। वे अपने परिवार पर तंज कसते हुए कहते हैं, "तुम लोगों ने कुत्तों जैसी मेरी जिंदगी बना रखी थी, अब देखो मेरी लाइफ।"

हालांकि, इसी बीच दुल्हन फोन पर किसी "जानू" से मिलने की बात करती हुई नजर आती है। जब धरमवीर सुनते हैं तो वह कस्टमर केयर का बहाना बना देती है।

यह वीडियो मनोरंजन के उद्देश्य से बनाया गया है। पंकज राठी जानबूझकर विवादित वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपनी फैन फॉलोइंग बढ़ाते हैं।

इस वीडियो को 51 लाख से ज्यादा बार देखा गया है और 1 लाख 48 हजार लोगों ने लाइक किया है। 2 हजार के करीब कमेंट्स भी आए हैं।