Train Delay Today: कोहरे की चपेट में रेलवे! शीतलहर के कारण उत्तर भारत से चलने वाली कई ट्रेनें लेट; सफर पर जाने से पहले देख लें लिस्ट   

शुक्रवार अलसुबह से ही हरियाणा पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में मौसम में बदलाव आया है। जिसके चलते आज सुबह से ही उत्तर राजस्थान व हरियाणा सहित पंजाब में कुछ जगह बूंदाबांदी हुई। वहीं उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कोहरे की स्थिति के कारण लगभग 16 ट्रेनें शुक्रवार को देरी से चल रही है। 
 

Train Delay Today: शुक्रवार अलसुबह से ही हरियाणा पंजाब और राजस्थान के कई इलाकों में मौसम में बदलाव आया है। जिसके चलते आज सुबह से ही उत्तर राजस्थान व हरियाणा सहित पंजाब में कुछ जगह बूंदाबांदी हुई। वहीं उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में कोहरे की स्थिति के कारण लगभग 16 ट्रेनें शुक्रवार को देरी से चल रही है। 

  

उत्तर रेलवे के अधिकारियों के अनुसार, दरभंगा-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, गया-नई दिल्ली महाबोधि एक्सप्रेस, मालदा टाउन-दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस, बरौनी-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल, बनारस-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, कटिहार-अमृतसर आम्रपाली एक्सप्रेस, कामाख्या -दिल्ली ब्रह्मपुत्र मेल, विशाखापत्तनम-नई दिल्ली आंध्र प्रदेश एक्सप्रेस  

  

बलरामपुर-ग्वालियर सुशासन एक्सप्रेस, अयोध्या कैंट-दिल्ली एक्सप्रेस, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-आनंद विहार टर्मिनल सप्तक्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस, जबलपुर-हजरत निजामुद्दीन गोंडवाना एक्सप्रेस, मानिकपुर-हजरत निजामुद्दीन उत्तर प्रदेश संपर्क क्रांति एक्सप्रेस, हैदराबाद डेक्कन नामपल्ली-नई दिल्ली तेलंगाना एक्सप्रेस एक घंटे तक की देरी से चल रही है। 

    

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर घंटों इंतजार करने के कारण ट्रेनों के आने में देरी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में सफदरजंग और पालम में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जहां शुक्रवार की सुबह हल्का कोहरा छाया रहा। 

    

इससे पहले आईएमडी ने बुधवार को जानकारी दी थी कि ताजा पश्चिमी विक्षोभ 20 जनवरी से 26 जनवरी तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र को प्रभावित करेगा। वहीं  23 और 24 जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम ओलावृष्टि होने की भी संभावना है।