Sunil Grover Birthday: कॉमेडी के किंग सुनील ग्रोवर ने 'डॉ गुलाटी' के रूप में सोशल मीडिया की दुनिया को दिया है बेस्ट मीम्स मसाला! देखें यहाँ 

सुनील ग्रोवर ने लंबे वक्त तक द कपिल शर्मा शो में काम किया। सुनील ग्रोवर के शो में होने का असर ये था कि उनके जाने से ये शो ही कुछ वक्त को बेअसर हो गया था।
 

कॉमेडी के बादशाह सुनील ग्रोवर आज अपना 44वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। सुनील ग्रोवर ने लंबे वक्त तक द कपिल शर्मा शो में काम किया। सुनील ग्रोवर के शो में होने का असर ये था कि उनके जाने से ये शो ही कुछ वक्त को बेअसर हो गया था। सुनील ग्रोवर के जोक्स पर बने मीम आज भी खूब वायरल होते हैं। [Image Source: Twitter]

सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा ने मिलकर इस शो को बुलंदियों पर पहुंचाया था लेकिन फिर एक झगड़े ने सब कुछ बदल दिया। सुनील नाराज हो गए थे और उन्होंने ये शो छोड़ दिया। [Image Source: Twitter]

सुनील ग्रोवर ने 'द कपिल शर्मा शो' में डॉक्टर मशहूर गुलाटी और गुत्थी जैसे तमाम किरदार किए। तकरीबन ये सारे ही किरदार सुपरहिट हुए और इनके जोक्स आज भी लोग मीम के तौर पर इस्तेमाल करते हैं। [Image Source: Twitter]

सुनील ग्रोवर का जादू ये था कि उनकी वजह से बहुत से लोग द कपिल शर्मा शो देखने लगे थे। जब सुनील ने शो छोड़ा तो द कपिल शर्मा शो जैसे फीका ही पड़ गया। [Image Source: Twitter]

कपिल शर्मा शो की टीआरपी धड़ाम हो गई और इसे वापस उसी फॉर्म में लाने के लिए कपिल को बहुत ज्यादा कोशिशें करनी पड़ीं। फिर जब सलमान खान ने कपिल का हाथ पकड़ा तो चीजें ठीक हुईं। [Image Source: Twitter]

सुनील ग्रोवर ने कॉमेडी शो में काम करने से पहले थिएटर, रेडियो और ऐसी तमाम चीजों में हाथ आजमाया हुआ है। इन दिनों वह वेब सीरीज और फिल्मों पर फोकस कर रहे हैं। [Image Source: Twitter]

सुनील ग्रोवर का कॉमेडी में कोई सानी नहीं है लेकिन उन्होंने तांडव और सनफ्लॉवर वेब सीरीज में जैसा काम किया है उसे देखकर उनकी वर्सिटैलिटी का पता चलता है। [Image Source: Twitter]