Kajal Raghwani Video: रेगिस्तान में रोमांस करते दिखें काजल राघवानी संग खेसारी लाल, वीडियो देख फैंस हुए आउट ऑफ कंट्रोल

 

Bhojpuri Video Song : इन दिनों सोशल मीडिया पर भोजपुरी सॉन्ग लोगों के सर चढ़ बोल रहा है। इन्हीं में से एक गाना है पानी पीयबू’ (Pani Piyabu)। इस गाने में भोजपुरी (Bhojpuri) सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ओर काजल राघवानी (Kajal Raghwani) नजर आये है। खेसारी लाल यादव की जोड़ी इन दिनों भोजपुरी क्वीन काजल राघवानी के साथ काफी पसंद की जा रही है। इस जोड़ी का ही कमाल है कि गाना रिलीज होते ही वायरल हो गया है। खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का सुपरहिट गाना ‘पानी पीयबू’ उनकी फिल्म ‘सइयां अरब गईले ना’ (Saiyan Arab Gaile Naa) का है।

गाने में खेसारी लाल और काजल राघवानी की केमिस्ट्री फैंस को बहुत पसंद आ रही है। इस गाने को यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इस सुपरहिट गाने को खेसारी लाल के साथ हनी बी ने गाया है। गाने का म्यूजिक दिया है ओम झा ने जबकि इसके लिरिक्स लिखे हैं अजीत हलचल ने। गाना सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/sY_KEs6PyDM?autoplay=1><img src=https://img.youtube.com/vi/sY_KEs6PyDM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

इस गाना को लोगों ने लाइक के साथ शेयर किया है। वहीं इस गाने को अब तक 3 मिलियन से ज्यादा लोगों ने सुना है। गाने में अब तक 52 से ज्यादा लाइक आ चुकी हैं। फैंस ने जमकर कमैंट्स भी किए हैं।