Haryana Crime News: हरियाणा में नशा तस्करों पर फिर एक्शन, दो महिला तस्करों समेत कई मकानों पर चला बुलडोजर

हरियाणा में प्रशासन ने शनिवार की सुबह अंबेडकर बस्ती में 2 महिलाओं समेत 4 नशा तस्करों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है।
 

Haryana News: हरियाणा में प्रशासन ने शनिवार की सुबह अंबेडकर बस्ती में 2 महिलाओं समेत 4 नशा तस्करों के मकानों पर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई शुरू कर दी गयी है। साथ ही उन पर यह आरोप लगाया गया है कि इन लोगों ने स्वास्थ्य विभाग की जमीन पर कब्जा किया है और उसपर घर भी बना रखे हैं। 

इसी बस्ती में पहले भी चला है बुलडोजर 

जानकारी के अनुसार सितंबर माह में प्रशासन पहले इसी बस्ती में पहले भी 1 महिला समेत 2 तस्करों के घरों पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। मौके पर 2 डी.एस.पी. की अगुवाई में 350-400 महिला एवं पुरुष कर्मी तैनात रहें। भारी पुलिस बल की मौजूदगी के चलते किसी तरह का कोई विरोध नहीं हुआ।

मकानों के बाहर छपवाया था नोटिस 

प्रशासन ने वीरवार को अंबेडकर बस्ती के रणधीर, बलबीर, बिमला, वेद व उर्फ वेदो देवी के घरों के बाहर मकान खाली करने संबंधी नोटिस छपवाए थे। उन चारों को मकान खाली करने के लिए 24 घंटे की मोहलत दी थी। 

पुलिस प्रशासन की जांच में उक्त चारों की संलिप्तता नशा तस्करी में पाई है। जांच के बाद पुलिस प्रशासन की तरफ से उनकी संपत्ति को मामले से अटैच किया गया था।