Bollywood Celebs Youtube Channel: Alia Bhatt से Disha Patani तक ये स्टार्स चलाते हैं यूट्यूब चैनल,जानें कौन क्या करता है अपलोड

बॉलीवुड सेलेब्स हैं जो अपना खुद का यूट्यूब चैनल चलाते हैं और यहां बिना ऑडियंस से कनेक्ट हुए ही अपनी बात रख देते हैं.

Celebs Having YouTube Channel: यूं तो आज के दौर में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की कमी नहीं. दर्शकों से जुड़ना हो उन तक अपनी बात पहुंचानी हो तो इंस्टा, ट्विटर, फेसबुक के जरिए ये काम आसानी से किया जा सकता है लेकिन इसके बावजूद भी कुछ बॉलीवुड सेलेब्स हैं जो अपना खुद का यूट्यूब चैनल चलाते हैं और यहां बिना ऑडियंस से कनेक्ट हुए ही अपनी बात रख देते हैं. इस लिस्ट में तमाम बड़े स्टार्स शामिल हैं. आलिया भट्ट से लेकर नोरा फतेही और दिशा पाटनी तक खुद का यूट्यूब चैनल सक्सेसफुली रन कर रही हैं और इनसे अच्छी खासी कमाई भी कर रहे हैं.

Bollywood Celebs Who Have Their Own YouTube Channel

आलिया भट्ट
जी हां...आलिया भट्ट का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है जो 2019 से यूट्यूब पर हैं और उनके 1.8 मिलियन सब्सक्राइबर्स भी हो चुके हैं. आलिया ने किसी खास मकसद से नहीं बल्कि अपने प्रोजेक्ट्स के प्रमोशन के लिए ये जरिया चुना है जिसमें वो अपने अपकमिंग हर प्रोजेक्ट की जानकारी फैंस और दर्शकों तक पहुंचाती हैं.

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Alia Bhatt’s Skincare Routine | Alia Bhatt" width="714">

Varun Dhawan
वरुण धवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और उन्होंने यूट्यूब से भी कभी दूरी नहीं बनाई. वो अपने यूट्यूब चैनल पर भी काफी एक्टिव नजर आते हैं और समय मिलते ही अपनी वीडियो यहां जरूर अपलोड करते हैं. वरुण अपनी फिल्मों से जुड़ी वीडियो शेयर कर ऑडियंस को खुद के साथ ज्यादा से ज्यादा जोड़ने की कोशिश करते हैं.

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Varun Dhawan sings Alia Bhatt’s favourite song | Varun Dhawan" width="714">

Shilpa shetty
पिछले 6 सालों से शिल्पा शेट्टी यूट्यूब पर हैंर उनका यूट्यूब पर आने का एक ही मकसद था वो ये कि वो लोगों के हेल्थ और फिटनेस के प्रति जागरुक कर सकें. वो खुद भी काफी फिट रहती हैं और आज उन्हें देखकर लगता है कि उन्होंने उम्र को मुट्ठी में ही कैद कर लिया है. लिहाजा वो अपनी फिटनेस और डाइट प्लान वीडियो यहां अपलोड करती हैं.

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Butter Coffee | Shilpa Shetty Kundra | Nutralite | Healthy Recipes | The Art Of Loving Food" width="714">

Nora fatehi
नोरा फतेही बेहद कम समय में ही सबके दिलों पर छा गई हैं. उन्हें सोशल मीडिया पर भी लाखों लोग फॉलो करते हैं और काफी समय से  नोरा यूट्यूब चैनल के जरिए भी दर्शकों से जुड़ी हुई हैं. नोरा फतेही अपने इस चैनल पर अपने आने वाले प्रोजेक्ट से जुड़ी बिहाइंड द सीन वीडियो, डांस प्रैक्टिस, अपने डांस वीडियो अपलोड करती हैं और लोगों को भी बेहतरीन डांस करने के लिए प्रेरित करती दिखती हैं.

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Dirty Little Secret - Nora Fatehi x Zack Knight (EXCLUSIVE Music Video)" width="714">

Jacqueline Fernandez
3 साल पहल यूट्यूब से जुड़ीं जैकलीन फर्नांडीज प्रमोशनल कन्टेंट के साथ साथ हेल्थ, फिटनेस, वर्क आउट से जुड़ी वीडियो अपलोड करती हैं. जिन्हे लोग बड़े ही चाव से देखते हैं.

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="My Favourite Salad Recipe" width="714">

Madhuri dixit
बॉलीवुड की धक-धक गर्ल कभी डांस सिखाती हैं, कभी म्यूजिक से जोड़ती हैं तो कभी खाना पकाकर अपनी कुकिंग स्किल्स दिखाती नजर आती हैं. यही वजह है कि माधुरी के 8 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं. उनके चाहने वाले उन्हें अलग से अंदाज को काफी पसंद करते हैं.

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Madhuri Dixit’s Hair Care Routine | Madhuri Dixit Nene" width="714">